Prajasatta Side Scroll Menu

Zero 5G 2023 Turbo की इस दिन से शुरू होगी बिक्री, जानिए ऑफर्स

Zero 5G 2023 Turbo Sale Date India

Zero 5G 2023 Turbo Sale Date India: इनफिनिक्स मोबाइल फोन निर्माता ने हाल ही में जीरो 5जी 2023 टर्बो को भारत में लॉन्च किया है। इसके साथ ही कंपनी ने जीरो 5जी 2023 को भी भारत में लॉन्च किया है। दोनों ही स्मार्टफोन को जल्द भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध किया जाएगा। दोनों फोन की खासियत लगभग एक सामान है लेकिन कीमत में अंतर है। आइए जानते हैं कि इन्हें कब तक भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध किया जाएगा।

Zero 5G 2023 Turbo की कीमत 

इनफिनिक्स जीरो 5G 2023 टर्बो के 8GB रैम + 256GB स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये है। जबकि, इनफिनिक्स जीरो 5G 2023 के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 17,999 रुपये है। दोनों फोन के कोरल ऑरेंज, पियरली व्हाइट और सबमरीनर ब्लैक शेड्स कलर ऑप्शन्स उपलब्ध हैं।

इसे भी पढ़ें:  Fire-Boltt Infinity Smartwatch लॉन्च, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ

जीरो 5G 2023 टर्बो की बिक्री कब से शुरू

भारतीय बाजार में इनफिनिक्स जीरो 5G 2023 टर्बो को 11 फरवरी से उपलब्ध (Zero 5G 2023 Turbo Sale Date) किया जाएगा। फ्लिपकार्ट के जरिए आप 11 फरवरी से दोपहर 12 बजे के बाद जीरो 5G 2023 टर्बो फोन को खरीद सकेंगे। इनकी कीमत पर छूट देने के लिए ऑफर्स भी उपलब्ध हैं।

इसे भी पढ़ें:  OnePlus 11R 5G की आज से शुरू होगी बिक्री, जानें कीमत और सेल ऑफर

Zero 5G 2023 Launch Sale Offers 

फ्लिपकार्ट पर इनफिनिक्स जीरो 5G और जीरो 5G 2023 टर्बो को सेल से पहले लिस्ट कर रखा है। इसके मुताबिक इनफिनिक्स जीरो 5G 2023 को सेल ऑफर के तहत 1,500 रुपये के एक्सचेंज बोनस के साथ दिया जाएगा। जबकि, इनफिनिक्स जीरो 5G 2023 टर्बो पर 2,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन के तहत आप फोन खरीद सकते हैं।

जीरो 5जी 2023 के प्रमुख स्पेसिफिकेशन (Zero 5G 2023 Key Specifications)

इनफिनिक्स जीरो 5G टर्बो में 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज है। फोन में 256 जीबी तक स्टोरेज बढ़ाया जा सकता है। फोन में 6.78 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है। फोन में 5000 एमएएच लिथियम-आयन पॉलिमर बैटरी है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1080 प्रोसेसर है। फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जो 50MP + 2MP + 2MP है। इसके फ्रंट 16MP का सेल्फी कैमरा है।

इसे भी पढ़ें:  Vivo X200 FE Review: जानिए इस स्मार्टफोन की 6 खूबियां जो इसे बनाते हैं दमदार
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren best smartphone India gadget news today latest gadgets mobile accessories India new gadget launch India tech gadget review

Join WhatsApp

Join Now