Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

नागपुर टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को लगा एक और झटका, ये खतरनाक ऑलराउंडर हुआ बाहर

Cricket Australia Announced Team For Test Series From India 1

IND vs AUS Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज का आयोजन 9 फरवरी 2023 से भारत में किया जाना है। ये सीरीज 4 मैचों की होगी। इस सीरीज का पहला मैच नागपुर में खेला जाएगा जिसके लिए दोनों टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है। वहीं इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम को बड़ा झटका लगा है दरअसल टीम के स्टार ऑलराउंडर कैमरुन ग्रीन चोट के चलते बाहर हो गए हैं। इसकी जानकारी खुद स्टीव स्मिथ ने प्रेस कांफ्रेंस में दी है।

स्टीव स्मिथ ने किया कंफर्म

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल ऑस्ट्रे्लियाई टीम के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे जिससे उनकी उंगली में दिग्गत हो रही थी। इस चोट के चलते उनका टेस्ट में गेंदबाजी ना करना पहले से ही तय था लेकिन अब उप- कप्तान स्टीव स्मिथ ने कंफर्म कर दिया है कि ग्रीन भाग नहीं लेने वाले हैं। स्टीव स्मिथ ने कहा कि कैमरुन ग्रीन के पहले मैच खेलने के चांस नहीं है। वहीं ग्रीन के बाहर होने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया की टीम तीन स्पिनर्स के साथ उतर सकती है।

बता दें कि ये पहले टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा तीसरा झटका है। इससे पहले टीम के अनुभवी गेंदबाज मिचेल स्टॉर्क और जोश हेजलवुड पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं और टीम के कप्तान पैट कमिंस तेज गेंदबाजी की कमान अकेले दम पर संभालेंगे।

इंडिया दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम

पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वॉर्नर, जॉश हेजलवुड, उस्मान ख्वाजा, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, टॉड मर्फी, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, लांस मॉरिस, एश्टन एगर, मिचेल स्वेप्सन, नाथन लियोन, जॉश हेजलवुड, स्कॉट बोलैंड।

ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (wk), इशान किशन (wk), आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मो. शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now