Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

IND vs AUS: राहुल-गिल करेंगे ओपनिंग! तो रोहित शर्मा कब लगाएंगे चौके-छक्के

Kl Rahul Shubman Gill Rohit Sharma Open

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट में अब एक दिन का ही समय बचा है। ऐसे में सभी इस बात का अंदाजा लगाने में लगे हैं कि भारत प्लेइंग-11 क्या होगी और इंडिया की तरफ से ओपनिंग कौन करेगा। क्योंकि ओपनिंग में भारत के पास तीन विकल्प मौजूद है। जिनमें खुद कप्तान रोहित शर्मा, शानदार फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल और केएल राहुल। चर्चा हैं कि पहले टेस्ट में शुभमन गिल और केएल राहुल भी ओपनिंग कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो रोहित किस नंबर पर खेलेंगे ?

शानदार फॉर्म में हैं गिल

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल, टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। गिल ने हाल ही में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार पारिया खेली हैं। ऐसे में क्रिकेट एक्सपर्ट का मानना है कि केएल राहुल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में जगह मिलनी चाहिए। लेकिन केएल राहुल भी शादी के बाद मैदान पर वापसी के लिए पूरी तैयारियों में जुटे हैं।

रोहित पांचवें नंबर खेल सकते हैं क्या ?

पहले टेस्ट को लेकर चर्चा है कि रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल और केएल राहुल ओपनिंग कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो फिर कप्तान रोहित शर्मा पांचवें नंबर पर खेल सकते हैं। हालांकि यह सब कयासबाजी है, इसके लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। खास बात यह है कि केएल राहुल का कहना है कि वह मिडिल ऑर्डर में भी बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हैं, अगर ऐसा होता है तो फिर रोहित शर्मा और शुभमन गिल भी ओपनिंग कर सकते हैं।

केएल राहुल ने की थी प्रेस कॉन्फ्रेंस

बता दें कि मैच से पहले टीम इंडिया के उपकप्तान केएल राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी। हालांकि जब उनसे टीम इंडिया प्लेइंग-11 को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था कि अभी तक यह तय नहीं हुआ है। पिच को देखने के बाद ही प्लेइंग-11 तैयार की जाएगी। हालांकि खुद को लेकर केएल राहुल ने कहा था कि वह मिडिल ऑर्डर में भी बल्लेबाजी करने के लिए तैयार है। ऐसे में देखना होगा कि शुभमन गिल, केएल राहुल और रोहित शर्मा में से कौन पहले टेस्ट में ओपनिंग करने आता है।

पहले टेस्ट के लिए संभावित प्लेइंग-11

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, शुभमन गिल, केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जयदेव उनादकट/अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now