Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

409 खिलाड़ियों की लगेगी बोली, ये हैं 50 लाख की बेस प्राइस वाली 24 खिलाड़ी

WPL Auction

नई दिल्ली: वुमन प्रीमियर लीग (WPL) का रोमांच जल्द ही शुरू होने वाला है। इसकी तैयारियां चरम पर हैं। लीग के आयोजन से पहले 13 फरवरी को मुंबई में पहली नीलामी होगी। उद्घाटन संस्करण के लिए 15 देशों की कुल 409 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। बीसीसीआई ने कहा है कि उसे 1525 रजिस्ट्रेशन मिले, जिनमें से 246 भारतीय और 163 विदेशी खिलाड़ियों ने अंतिम सूची में जगह बनाई।

50 लाख के बेस प्राइस पर 24 खिलाड़ी

Kullu Dussehra 2026 Celebration

हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, शेफाली वर्मा, एलिसा हीली, एलिसे पेरी सहित 24 खिलाड़ियों ने खुद को 50 लाख के बेस प्राइस पर लिस्ट किया है। इस लिस्ट में 14 विदेशी और 10 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। इसमें सोफी एक्लेस्टोन, सोफी डिवाइन और डिआंड्रा डॉटिन भी शामिल हैं। भारत की अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप की विजेता टीम में से सभी ने नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।

12 करोड़ रुपये का पर्स होगा

भारत के अलावा अंतिम सूची में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्ट इंडीज, श्रीलंका, बांग्लादेश, आयरलैंड, जिम्बाब्वे और संयुक्त अरब अमीरात, हांगकांग, थाईलैंड, नीदरलैंड और यूएसए के आठ सहयोगी खिलाड़ी शामिल हैं। पांच फ्रेंचाइजी के पास अपनी टीम बनाने पर खर्च करने के लिए 12 करोड़ रुपये का पर्स होगा। जबकि 15 से 18 खिलाड़ियों वाली प्रत्येक टीम के साथ नीलामी में अधिकतम 90 खिलाड़ियों को खरीदा जा सकता है। खिलाड़ियों की नीलामी दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगी। प्रत्येक टीम में अधिकतम छह विदेशी खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं।

बीसीसीआई को 4669.99 करोड़ रुपये की कमाई

25 जनवरी को बीसीसीआई ने डब्ल्यूपीएल में टीमों के लिए मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, अदानी ग्रुप और कैप्री ग्लोबल के मालिकों का खुलाया किया था। MI, DC और RCB ने क्रमशः मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु में स्थित टीमों को खरीदा, वहीं अडानी समूह ने अहमदाबाद को चुना। जबकि Capri Global ने लखनऊ की टीम को खरीदा मिला। पांच फ्रेंचाइजी की बिक्री से बीसीसीआई को 4669.99 करोड़ रुपये की कमाई हुई।
डब्ल्यूपीएल का उद्घाटन सत्र 4 से 26 मार्च तक खेला जाएगा, जिसके सभी 22 मैच मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में होंगे।

50 लाख के बेस प्राइस वाले प्लेयर

  • भारत – हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, पूजा वस्त्राकर, ऋचा घोष, स्नेह राणा, मेघना सिंह
  • ऑस्ट्रेलिया – एशले गार्डनर, एलिसे पेरी, मेग लैनिंग, एलिसा हीली, जेस जोनासेन, डार्सी ब्राउन
  • इंग्लैंड – सोफी एक्लेस्टोन, नेट साइवर-ब्रंट, डैनी व्याट, कैथरीन साइवर-ब्रंट
  • न्यूजीलैंड – सोफी डिवाइन
  • दक्षिण अफ्रीका – सिनालो जाफ्ता
  • वेस्ट इंडीज – डियांड्रा डॉटिन
  • जिम्बाब्वे – लोरिन फिरी

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now