Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

OnePlus Buds Pro 2 Series की भारत में एंट्री, 10 मिनट की चार्जिंग पर चले 39 घंटे! जानिए कीमत और उपलब्धता

OnePlus Buds Pro 2 Series India

OnePlus Buds Pro 2 Series Launch Price India: भारत में वनप्लस ने अपने क्लाउड 11 लॉन्च इवेंट में ना सिर्फ वनप्लस 11 सीरीज को लॉन्च किया है, बल्कि वनप्लस बड्स प्रो 2 सीरीज को भी भारत में पेश कर दिया है। 7 फरवरी को आयोजित हुए क्लाउड 11 लॉन्च इवेंट के दौरान वनप्लस 11 5जी और वनप्लस 11आर को पेश किया गया।

इसके साथ ही वनप्लस बड्स प्रो 2 सीरीज में वनप्लस बड्स प्रो 2 और वनप्लस बड्स प्रो 2आर को भी पेश किया गया है। दोनों की कीमत अलग-अलग है। हालांकि, डिजाइन में कोई खास अंतर भी नहीं है। आइए वनप्लस बड्स प्रो 2 सीरीज की कीमत, उपलब्धता और खासियत जानते हैं।

OnePlus Buds Pro 2 Specifications

वनप्लस बड्स प्रो 2 डॉल्बी एटमॉस और स्पेसियल स्टीरियो रेंडरिंग को सपोर्ट करता है। ये अपने पूर्ववर्ती की तुलना में 2.5 गुना बेहतर एएनसी प्रदर्शन का समर्थन करता है। ये 6 मिमी ट्वीटर और 11 मिमी वूफर के साथ दोहरे ड्राइवरों के साथ आते हैं, जो प्रभावशाली बेस देने में मदद करता है। इन्हें Dynaudio द्वारा ट्यून किया गया है और आगामी दिनों में इन्हें LHDC 5.0 सपोर्ट भी मिलेगा।

इसकी बैटरी केवल 10 मिनट की चार्जिंग के साथ 39 घंटे का सुनने का समय, 10 घंटे का सुनने का समय और ये Google फास्ट पेयर फीचर को भी सपोर्ट करते हैं और डुअल कनेक्शन के समर्थन के साथ 54ms की लो लेटेंसी प्रदान करते हैं। इसमें स्मार्ट एएनसी सपोर्ट मिलता है जो हर जगह से शोर को खत्म करता है।

OnePlus Buds Pro 2 Price and Availability

वनप्लस बड्स प्रो 2 की कीमत 11,999 रुपये है। इस प्रोडक्ट को पहली बार भारत, अमेरिका, यूरोप और मध्य पूर्व में भी उपलब्ध किया गया है। बड्स प्रो 2 को ग्रीन, व्हाइट और ब्लैक कलर ऑप्शन्स हैं।

OnePlus Buds Pro 2R Launch Price in India

बता दें कि OnePlus Buds Pro 2 Series में वनप्लस बड्स प्रो 2 के अलावा वनप्लस बड्स प्रो 2 आर भी उपलब्ध है। बड्स प्रो 2 आर की कीमत 9,999 रुपये है। इसे भी भारत के अलावा अमेरिका, यूरोप और मध्य पूर्व में भी उपलब्ध किया गया है। ये बड्स हेड ट्रैकिंग और वायरलेस चार्जिंग के बिना पेश किया गया है। आप वनप्लस की आधिकारिक साइट से वनप्लस बड्स प्रो 2 सीरीज को खरीद सकते हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now