Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

दिनेश कार्तिक ने चुनी playing-11, इस खिलाड़ी को भी मिलेगा मौका

Dinesh Karthik Selected Playing 11 For India Australia First Test

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें पहले टेस्ट के लिए नागपुर में 9 फरवरी से आमने-सामने होगी। पहले टेस्ट के लिए दोनों टीमों के 11 खिलाड़ी कौन से होंगे, इसको लेकर कई दिग्गज क्रिकेटर कयास लगा चुके हैं टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने भी पहले टेस्ट के लिए अपनी तरफ से भारतीय playing-11 चुनी है।

कार्तिक की playing-11

  • रोहित शर्मा (कप्तान)
  • केएल राहुल
  • चेतेश्वर पुजारा
  • विराट कोहली
  • सूर्यकुमार यादव
  • रवींद्र जडेजा
  • केएस भरत
  • आर अश्विन
  • अक्षर पटेल
  • मोहम्मद शमी
  • मोहम्मद सिराज

DK ने सूर्या को दी जगह

Kullu Dussehra 2026 Celebration

खास बात यह है कि दिनेश कार्तिक ने अपनी टीम में सूर्यकुमार यादव को जगह दी है। जबकि ओपनिंग में उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल को ही जगह दी है। यानि डीके की टीम में शुभमन गिल फिट नहीं बैठते। वही पेसर में दिनेश कार्तिक ने मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज को ही जगह दी है। यानि उनकी टीम में जयदेव उनादकट फिट नहीं बैठते।

बता दें कि भारतीय टीम को लेकर अब तक स्थिति क्लीयर नहीं हुई है। सबसे ज्यादा कयास ओपनिंग को लेकर लगाए जा रहे हैं। क्योंकि टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज शुभमन गिल इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। ऐसे में उन्हें ओपनिंग में मौका दिए जाने की बात चल रही है।

ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भारत की टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेट कीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मो. शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now