Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Bigg Boss 16 Latest News: फिनाले से पहले बिग बॉस के घर में हुई ‘पुष्पा’ की एंट्री, जमकर लगाई कंटेस्टेंट की क्लास

Bigg Boss 16 Day 129 Updates

Bigg Boss 16 Day 129 Updates: टीवी के पॉपुलर शो बिग बॉस 16 के फिनाले का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। इस दौरान शो के घर में टॉप पांच कंटेस्टेंट हैं और इनमें से कोई एक शो की ट्रॉफी को लेकर घर से बाहर जाएगा।

इस बीच शो के 129वें एपिसोड में जमकर मस्ती हुई हैं और घर में कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने एंट्री की है। शो में कृष्णा ने पुष्पा बनकर बिग बॉस को सुहागरात मनाने का ऑफर दिया। इतना ही नहीं बल्कि शो में कृष्णा ने शिव, एमसी स्टैन, शालीन भनोट, अर्चना गौतम और प्रियंका की जमकर खिंचाई भी की है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

शो के लेटेस्ट एपिसोड में कृष्णा ने जग्गू दादा बनकर घरवालों को मजेदार टास्क दिया और बीते एपिसोड में शो के घर में वैलेंटाइन वीक के प्यार का रंग नजर आया।

फिनाले से पहले शो में हुई ‘पुष्पा’ की एंट्री

बता दें कि शो के लेटेस्ट एपिसोड में बिग बॉस ने कहा कि आप सबसे मिलने आज कृष्णा की मम्मी पुष्पा आई हैं। इसके बाद शो में मौजूद सभी एक्टिविटी रूम की ओर जाते हैं और वहां पर सभी को कॉमेडियन कृष्णा डांस करते हुए नजर आते हैं। इसके बाद शो में कृष्णा पूछते हैं कि साजिद, अब्दु सब कहां गए, तो बिग बॉस इसका जवाब देते है और कहते हैं कि वे सब निकल चुके हैं। इसका जवाब देते हुए कृष्णा कहते हैं कि ‘जब तूझे निकालना ही होता है तो लेता ही क्यों है’?

बिग बॉस के घर में मनाई गई सुहागरात

शो के लेटेस्ट एपिसोड में कृष्णा पुष्पा बनकर बिग बॉस के साथ जमकर फ्लर्ट करते हैं और मेहंदी लगा के रखना गाने पर भी जबरदस्त परफॉर्म करते हैं। इसके बाद वह बिग बॉस के साथ सुहागरात की एक्टिंग भी करते हैं।

इसके बाद कृष्णा लाल चुनरी ओढ़कर कहते हैं कि थप्पड़ से डर नहीं लगता बिग बासु आपकी डांट से डर लगता है। इसके बाद कृष्णा अभिषेक ने पुष्पा बनकर ही भरो मांग मेरी भरो पर भी जबरदस्त डांस किया और कहा कि आपने दर्शको का मनोरंजन किया हम आपकी इस कोशिश की सराहना करते हैं।

कृष्णा ने लगाई घरवालों की क्लास

इतना ही नहीं बल्कि कृष्णा ने पुष्पा बनकर ही घरवालों की क्लास भी लगाई और शालीन से कहा कि यार क्या एक्टिंग करता है तू सॉर ओवर लगाना भूल गई। इसके बाद पुष्पा बने कृष्णा ने शिव और स्टेन को लेकर कहा कि एक मुखिया दूसरा दुखिया।

इसके बाद कृष्णा ने अर्चना की क्लास लगाते हुए कहा कि सॉरी कार्ड खेला है और कृष्णा शिव को मंडली का नेता बताते हुए मजाक बनाते हैं। इसके बाद कृष्णा अभिषेक जुम्मा जुम्मा गाना भी बिग बॉस के लिए गाते है और घरवालों को टास्क भी देते हैं, जिसमें शालीन भनोट जीत जाते हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now