Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पिच को लेकर किच-किच, अब कंगारू कप्तान पैट कमिंस ने दिया बड़ा बयान

IND vs AUS 1st Test: नागपुर में खेले जाने वाले पहले टेस्ट से पहले पिच को लेकर बवाल मचा हुआ है। ऑस्ट्रेलियाई ने आरोप लगा रहे हैं कि पिच के साथ छेड़छाड़ हुई है। लेकिन कप्तान पैट कमिंस ने बुधवार को स्पष्ट कर दिया कि नौ फरवरी से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले नागपुर में पिच को लेकर हो रही चर्चा से उनकी टीम को कोई फर्क नहीं पड़ता। कमिंस ने कहा कि परिस्थितियों को देखते हुए यह टीम के लिए एक चुनौती होगी।

ये टीम अलग है

Kullu Dussehra 2026 Celebration

कमिंस ने संवाददाताओं से कहा- यह टीम अतीत में यहां खेल चुकी कई टीमों से बहुत अलग है इसलिए हम अतीत की जीत के बारे में नहीं सोचते और हम हार के बारे में भी नहीं सोचते। उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि यहां का दौरा करना कठिन है, भारत वास्तव में एक अच्छी क्रिकेट टीम है, खासकर स्वेदश में इसलिए हम उत्साहित हैं। और हां हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे।

और पढ़िए –

बाएं हाथ के बैटर को करनी होगी मेहनत

हालांकि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने स्वीकार किया कि गुरुवार से शुरू होने वाले मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। लेकिन मेहमान कप्तान ने ये भी जोड़ा कि घरेलू एडवांटेज टेस्ट क्रिकेट की चुनौती का हिस्सा है।

कमिंस ने कहा- ये श्रृंखलाएं हमेशा मैदान पर या मैदान के बाहर अलग-अलग चुनौतियां पेश करती हैं और इसे गले लगाना ही इन दौरों को इतना खास बनाता है। घरेलू टीमें घर में जीतना चाहती हैं। ऑस्ट्रेलिया में, हम भाग्यशाली हैं कि हमें सामान्य रूप से गति और उछाल मिली है। होम मैच का फायदा मुझे नहीं लगता कि यह कोई बुरी बात है। यह एक और चुनौती है और जब आप जानते हैं कि परिस्थितियां उनके अनुकूल हैं तो यहां दौरा करना और भी मुश्किल हो जाता है।

और पढ़िए – 

पिच को लेकर मचा है बवाल

बता दें किकी पिच तैयार की गई है उसमें बाएं हाथ के बल्लेबाजों के ऑफ स्टंप के बाहर का हिस्सा दोनों सिरों पर सूख रखा गया है। जिससे स्पिनरों को मदद मिलेगी। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीमों ने पिछले 19 वर्षों से भारत में कोई टेस्ट श्रृंखला नहीं जीती है।

और पढ़िए – 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now