Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

IND vs AUS: टप्पा पड़ते ही सीधे स्टंप में घुसी Mohammed Shami की गेंद, हिल भी नहीं पाए David Warner, देखें वीडियो

IND Vs AUS 1st Test Mohammed Shami David Warner

IND vs AUS 1st Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच आज से नागपुर में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने बल्लेबाजी का फैसला किया। वहीं भारतीय टीम ने शुरुआत से ही ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। ऑस्ट्रेलिया ने 3 ओवर में ही 2 महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए हैं जिसमें डेविड वॉर्नर का विकेट बेहद शानदार था।

Mohammed Shami ने फेंकी शानदार इनस्विंगर

Kullu Dussehra 2026 Celebration

भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी इन दिनों खतरनाक फॉर्म में हैं और अपनी रफ्तार और स्विंग से दिग्गजों को मात दे रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भी उन्होंने ये ही किया। पहले ओवर में उन्होंने डेविड वॉर्नर को दूर गेंद फेंककर परेशान किया वहीं जैसे ही दूसरा ओवर करने आए उन्होंने गेंद को अंदर की तरफ स्विंग किया जिसे वॉर्नर पड़ नहीं पाए और गेंद सीधे स्टंप में घुस गई। गेंद की रफ्तार इतनी तेज थी की स्टंप हवा में गुलांटी मारने लगे और बाद में मैदान पर गिरे। इसी के साथ भारतीय टीम की अच्छी शुरुआत हो गई है।

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रीकर भरत (w), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (डब्ल्यू), पैट कमिंस (सी), नाथन लियोन, टॉड मर्फी, स्कॉट बोलैंड

IND vs AUS Head to Head in Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच 1947 में खेला गया था। इसके बाद से दोनों टीमों के बीच 27 टेस्ट सीरीज खेली गई है जिसमें से भारत ने 10 जीती हैं वहीं ऑस्ट्रेलिया के नाम 12 सीरीज है। इसके अलावा दोनों के बीच 102 टेस्ट मैच खेले गए हैं जिसमें से भारत ने 30 जीते हैं वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 43 मैच जीते हैं। इसके अलावा 28 मैच ड्रॉ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया ने भारत में कुल 14 टेस्ट सीरीज खेली है जिसमें से 8 भारत ने जीती हैं वहीं 4 कंगारुओं के नाम गई है। इसके अलावा 2 सीरीज ड्रॉ रही है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now