Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Steve Smith का कैच पकड़ने के लिए नीचे झुके Virat Kohli, हाथों से छिटक गई बॉल, देखें वीडियो

IND Vs AUS 1st Test Virat Kohli Steve Smith Axar Patel

IND vs AUS 1st Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच आज से नागपुर में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने बल्लेबाजी का फैसला किया और शुरुआत में ही दोनों ओपनर डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा का विकेट गंवा दिया। हालांकि बाद में मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ ने पारी को संभाल लिया है और जमकर शॉट्स खेल रहे हैं। स्टीव स्मिथ को आउट करने का एक मौका अक्षर पटेल ने बनाया था हालांकि विराट कोहली ने स्लीप में आसान कैच छोड़ दिया और टीम ने मौका गंवा दिया।

अक्षर पटेल ने दिया चकमा, फिर विराट कोहली ने छोड़ दिया कैच

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल पारी की शुरुआत में ही दो विकेट गंवाने के बाद टेस्ट के नंबर 1 टेस्ट बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन क्रीज पर उतरे वहीं उनका साथ देने के लिए नंबर 2 स्टीव स्मिथ आए। दोनों ने पहले तेज गेंदबाजों को जमकर धोया वहीं बाद में अक्षर पटेल ने आते ही दोनों बल्लेबाजों को परेशान करना शुरू कर दिया। पारी के 15वें ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने स्टीव स्मिथ को शानदार चकमा दिया और गेंद सीधे स्लीप में खड़े विराट कोहली के पास गई। हालांकि कोहली सही समय पर नीचे नहीं झुक पाए और गेंद उनके हाथ से टकराकर मैदान पर गिर गई। इस प्रकार स्टीव स्मिथ को एक बड़ा जीवनदान मिल गया।

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रीकर भरत (w), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (डब्ल्यू), पैट कमिंस (सी), नाथन लियोन, टॉड मर्फी, स्कॉट बोलैंड

IND vs AUS 1st Test Live Streaming: टीवी पर ऐसे देखें लाइव

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं, साथ ही डीडी स्‍पोर्ट्स पर फ्री में मैच का लुत्फ उठा सकते हैं।

IND vs AUS 1st Test Online Streaming: मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी हॉटस्टार एप पर देख सकते हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now