Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Bigg Boss 16 Update: फिनाले से पहले बिग बॉस के घर में फिर हुई हलचल, मीडिया ने खोली शिव ठाकरे और एमसी स्टेन की पोल

Bigg Boss 16 Update 1

Bigg Boss 16 Update: टीवी के पॉपुलर शो बिग बॉस के फिनाले में अब कुछ ही दिन का समय रह गया है। फिनाले से पहले शो के घर में कुछ ना कुछ नया देखने को मिल ही रहा है। अभी शो के घर में पांच कंटेस्टेंट हैं और इनमें से कोई एक शो की ट्रॉफी को लेकर घर से बाहर जाएगा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

टॉप 5 की रेस में शालीन भनोट, प्रियंका चाहर चौधरी, एमसी स्टेन, शिव ठाकरे और अर्चना गौतम ने अपनी धाक जमा रखी हैं और सभी विनर बनने के लिए ट्रॉफी पर अपनी नजरें गड़ाए हुए हैं।

मीडिया ने ऐसा क्या पूछा कि सबके होश उड़ गए?

बता दें कि हाल ही में शो में मीडिया की एंट्री हुई थी और सभी कंटेस्टेंट को मीडिया के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान शिव ठाकरे और एमसी स्टेन के बारे में मीडिया ने कुछ ऐसा कह दिया कि सबके होश उड़ गए हैं।

अर्चना गौतम ने मीडिया को किया खूब एंटरटेन 

बता दें कि शो के बीते एपिसोड में बिग बॉस के घर में मौजूद सदस्यों से मीडिया ने एक से बढ़कर एक सवाल पूछ डाले। मीडिया ने जब शालीन भनोट से टीना दत्ता को लेकर कई सवाल पूछे, तो शालीन ने अपने स्टाइल में उनका जवाब दे डाला। इसके बाद मीडिया के सदस्यों को अर्चना गौतम ने खूब एंटरटेन किया, लेकिन इस दौरान शिव ठाकरे और एमसी स्टेन पर एक सवाल भारी पड़ गया।

शिव ठाकरे और एमसी स्टेन के उड़े होश

दरअसल, जब एक जर्नलिस्ट ने शिव ठाकरे और एमसी स्टेन से पूछा कि वे लोग प्रियंका चाहर चौधरी की बातें करते हैं, जिसमें एमसी स्टेन कई बार प्रियंका की तारीफ करते हैं। लेकिन एक बार जब उन्होंने प्रियंका के फेस कट को लेकर कमेंट किया और कहा था कि प्रियंका की शक्ल लड़कों से मिलती हैं। इस सवाल को सुनकर शिव और एमसी स्टेन के होश उड़ गए और बाद में प्रियंका ने दोनों से इस बारे में बात भी की थी।

शो में फिर भिड़ गई अर्चना गौतम और प्रियंका चाहर चौधरी 

शो की हलचल यहीं खत्म नहीं होती है, बल्कि शो के हालिया एपिसोड की बात करें तो शो में एक बार फिर अर्चना गौतम और प्रियंका चाहर चौधरी में बहस हो गई और दोनों किचन के मुद्दे पर भिड़ गई।

बता दें कि यूं तो इन दोनों को पहले भी कई बार लड़ते देखा गया है, लेकिन फिनाले से पहले दोनों ही काफी एक्टिव भी दिख रही हैं। शो के ग्रैंड फिनाले से पहले इस तरह की हलचल होना तो लाजमी है और अब देखने वाली बात ये होगी कि कौन शो का विनर बनकर ट्रॉफी को लेकर घर से बाहर जाएगा।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now