Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जादूगर हैं R अश्विन, Cummins को झकाया फिर चौंकाया और आखिर में फंसाया, देखें video

R Ashwin Magic Ball Pat Cummins Caught By Virat Kohli

IND vs AUS: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट में भारतीय बॉलरों ने शानदार बॉलिंग की है। नागपुर में भारतीय स्पिनरों के आगे कंगारू बल्लेबाज पानी भरते हुए नजर आ रहे हैं। रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया की कमर तोड़ दी है। आर अश्विन ने भी आज के मैच में शानदार बॉलिंग की है। अश्विन ने कंगारू कप्तान पैट कमिंस का भी विकेट लिया।

अश्विन ने कमिंस को फंसाया

Kullu Dussehra 2026 Celebration

लंच के बाद बैटिंग करने के उतरी ऑस्ट्रेलिया की पारी पूरी तरह से लड़खड़ा गई। भारतीय स्पिनरों ने कंगारू बल्लेबाजों पर ऐसा धावा बोला कि उन्हें संभलने का कोई मौका तक नहीं मिला। पैट कमिंस अपनी टीम को संभालने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन आर अश्विन ने उन्हें अपने जाल में फंसा लिया। अश्विन ने विराट कोहली के हाथों पैट कमिंस को कैच करा दिया।

R अश्विन की जादुई बॉलिंग

अश्विन ने पहली गेंद बिल्कुल सीधी रखी, गेंद टप्पा लेकर सीधी विकेटकीपर केएस भरत के दस्तानों में चली गई। कप्तान पैट कमिंस इस गेंद को पढ़ने में पूरी तरह फेल रहे। इसके बाद अश्विन ने एक और केरम बॉल डाली जिस पर पैट कमिंस सीधा बल्ला अड़ा बैठे, जहां गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए सीधी विराट कोहली के हाथों में समा गई। इस तरह पहले अश्विन ने पैट कमिंस को झकाया फिर चौंकाया और आखिरी में उन्हें आउट कर दिया। जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अश्विन ने लिए दो विकेट

आर अश्विन अब तक तो विकेट निकाल चुके हैं। उन्होंने पहले Alex Carey को बोल्ड किया फिर पैट कमिंस को आउट किया। इस तरह से अश्विन शानदार लय में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अब तक मैच में शानदार बॉलिंग की है। बता दें कि भारतीय टीम कंगारू टीम को जल्द से जल्द समेटने की कोशिश में जुटी हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now