Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बैटिंग लाइनअप में ‘क्रैक’ ढूंढ़ना भूल गए? 177 पर ढेर हुई ऑस्ट्रेलिया को फैंस ने कर दिया ट्रोल

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का पहला मैच आज नागपुर में शुरू हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और बल्लेबाजी चुनी। लेकिन लग रहा था कि बल्लेबाजों के मन में पिच का खौफ बैठा हो। वह गेंद और गेंदबाज को नहीं, पिच को खेल रहे थे। ऑस्ट्रेलियाई टीम 177 रनों पर ढेर हो गई। फिर क्या था फैंस ने सोशल मीडिया पर पिच को लेकर ट्रोल करना शुरू किया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मैच शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई पूर्व प्लेयर्स ने खूब हाय तौबा मचाया। किसी ने कहा पिच ऐसी है तो किसी ने कहा पिच के साथ छेड़छाड़ हुई। ऑस्ट्रेलिया के बैटर जिस पिच पर बैटिंग करने में डर रहे थे, उसी पिच पर भारत के बैटर ने कमाल की बल्लेबाजी की।

 

सागर नाम के यूजर ने लिखा, ऑस्ट्रेलिया पिच में दरारें तलाशने में इतना व्यस्त था कि वह अपने बल्लेबाजी क्रम में दरारें देखना ही भूल गया।

भारत बल्लेबाजी करने आया तो पूर्व क्रिकेटरों रवि शास्त्री ने मार्क वॉ को कॉमेंट्री के दौरना ट्रोल किया। शास्त्री और वॉ स्टार स्पोर्ट्स की कमेंट्री टीम में हैं और जब भारत ने अपनी पारी शुरू की तो भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने कहा कि लोग कल पिच को लेकर इतना शोर मचा रहे थे, आज क्या हो गया?

बता दें कि मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 177 रनों पर ढेर हो गई। मार्नस लाबुशेन ने 49 रन बनाए। जबकि स्पिनर रवींद्र जडेजा ने 5 और अश्विन ने 3 विकेट अपने नाम किए। सिराज और शमी को 1-1 सफलता मिली। खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने पहली पारी में एक विकेट गंवाकर 77 रन बना दिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा 56 रन और रविचंद्रन अश्विन बगैर खाता खोले नाबाद हैं।  केएल राहुल 20 रन बनाकर टॉड मर्फी का शिकार हुए।

 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now