Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Urfi Javed Song: अतरंगी पहनावे से सुर्खियां बंटोरने वाली उर्फी ने अब इस गाने में दिखाए जलवे, नेटिजंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

Urfi Javed Song

Urfi Javed Song: टीवी का रियलिटी शो ‘एमटीवी स्प्लिट्सविला 14’ अपने ग्रैंड फिनाले के करीब है। इन दिनों शो में खूब सारा ड्रामा देखने को मिल रहा है और इस ड्रामे में सोशल मीडिया पर तहलका मचाने वाली उर्फी जावेद भी पीछे नहीं रहती है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

हाल ही में शो का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें साफ देखा जा सकता था कि कैसे उर्फी जावेद गुस्से से भड़की हुई हैं। इसके बाद अब उर्फी का म्यूजिक एल्बम ‘विला वाला प्यार’ आउट हो गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी शो के कंटेस्टेंट्स के साथ डांस कर रही हैं।

‘विला वाला प्यार’ हुआ आउट

बता दें कि गुरुवार को उर्फी जावेद ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट किया, जो ‘विला वाला प्यार’ गाने को लेकर हैं। इस किल्प में उर्फी पीच कलर की साड़ी में डांस करती हुई दिख रही हैं और अपने अंदाज से लोगों को दीवाना बना रही है। इसके साथ ही किल्प को शेयर करते हुए उर्फी ने एक शानदार कैप्शन भी लिखा है।

उर्फी ने लिखा कि ‘बस हो गया अब बहुत इंतजार। उर्फी आ गई है लेकर ‘विला वाला प्यार’, अब होगा एंटरटेनमेंट नॉन स्टॉप मेरे यार! इसको सुनते-सुनते हो जाओ इस सीजन के ग्रैंड फिनाले के लिए तैयार। फुली फलतू लाया है ये ड्रामा… आपके लिए समंदर पार से।’

इस दिन होगा शो का फिनाले

बता दें कि जैसे ही उर्फी ने इस किल्प को शेयर किया, तो ये आते ही वायरल हो गया और सोशल मीडिया पर छा गया। फैंस ने इस किल्प को देखकर लाइक और रिएक्शन की बारिश कर दी और खूब कमेंट्स भी कर रहे हैं। उर्फी के पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा कि ‘अबतक का सबसे बेकार गाना।’

दूसरे ने लिखा कि ‘कपड़े ठीक नहीं पहन सकती…गाना तो अच्छा चुन सकती थी।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ‘स्प्लिट्सविला 14 के फिनाले के लिए बेहद एक्साइटेड हूं।’ बता दें कि इस क्लिप में उर्फी, जस्टिन डीक्रूज, साक्षी श्रीवास, जोशुआ छाबड़ा, तारा प्रसाद, आकाशलिना चंद्रा और कशिश रत्नानी के साथ डांस करती हुई दिख रही हैं। साथ ही बता दें कि शो का फिनाले 10 फरवरी 2023 यानी शुक्रवार को होने वाला है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now