Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘रिदम था और’… 5 विकेट लेने वाले जडेजा ने किया बड़ा खुलासा

Untitled2

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तहत खेले गए पहले टेस्ट मैच का पहला दिन टीम इँडिया के नाम रहा। इस मैच की पहली पारी में रवींद्र जडेजा ने टीम इंडिया के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए। दिन का खेल खत्म होने के बाद जडेजा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में नागपुर की पिच को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

रवींद्र जडेजा ने कहा कि ‘ बॉलिंग में अच्छा लगा। रिदम था और जो मैं तैयारी कर रहा था टेस्ट सीरीज को लेकर, हाथ से से बॉल अच्छा छूट रहा था। लाइन और लैंथ अच्छा था। क्योंकि विकेट पर इतना बाउंस नहीं था, इसलिए मैं विकेट टू विकेट डाल रहा था। बाउंस नहीं होने से बोल्ड और LBW के चांस बनेंगे, लकीली हुआ भी वही। इसलिए मैं अपनी बॉलिंग से खुश हूं’।

इसे भी पढ़ें:  8 साल बाद टीम में लौटा खिलाड़ी, विस्फोटक पारी से बना दिया रिकॉर्ड

और पढ़िए – 

जडेजा ने फेंके 8 मेडन ओवर, झटके 5 विकेट

आपको बता दें कि ने टीम इंडिया की तरफ से पहले दिन सबसे ज्यादा 22 ओवर डाले। उन्होंने 47 रन देकर 5 विकेट लिए। 8 ओवर मेडन रहे। जडेजा के अलावा रवीचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट लिए हैं। 1-1 विकेट शमी और सिराज के नाम रहा।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच का हाल

अगर मैच की बात करें तो नागपुर में खेले जा रहे टेस्ट का पहला दिन टीम इंडिया के नाम रहा। भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को 177 पर समेट दिया था। फिर कप्तान रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम को 77 रन तक पहुंचा दिया है। केएल राहुल 20 रन बनाकर आउट हो चुके हैं।

इसे भी पढ़ें:  वनडे वर्ल्ड कप से पहले बांग्लादेश का बड़ा धमाका, 13.1 ओवर में मैच जीतकर रच दिया इतिहास

और पढ़िए

टीम इंडिया की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज

ऑस्ट्रेलिया का खेल 11

डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, टॉड मर्फी, स्कॉट बोलैंड

और पढ़िए – 

इसे भी पढ़ें:  T20 World Cup: धर्मशाला में हो सकता है टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप का पहला मैच

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Athlete News India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now