Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Ravindra Jadeja ने उंगली पर क्या लगाया था ? मैच रेफरी के सामने कप्तान रोहित शर्मा ने दिया जवाब

IND Vs AUS Ravindra Jadeja Rohit Sharma

IND vs AUS 1st Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में खेले जा रहे टेस्ट मैच का पहला दिन काफी रोमांचक रहा। मैच में पहले बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 177 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की हालत खराब करने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रविंद्र जडेजा की रही जिन्होंने 5 विकेट लेकर हर तरफ तारीफें बटौरी। एक तरफ जहां हर तरफ जडेजा की वाहवाही हुई वहीं सोशल मीडिया पर उनका उंगली पर क्रीम लगाते एक वीडियो वायरल हुआ जिसपर ऑस्ट्रेलियन मीडिया ने जडेजा पर ‘बॉल टेंपरिंग’ का आरोप लगाया। अब इस मामले पर बड़ा अपडेट आया है।

जडेजा और रोहित शर्मा को मैच रेफरी ने किया तलब

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक नागपुर में खेले जा रहे टेस्ट में पहले दिन की समाप्ति के बाद मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने रविंद्र जडेजा, रोहित शर्मा और टीम मेनेजर को तलब किया था। जैसे ही तीनों वहां पहुंचे तो रेफरी ने उन्हें जडेजा का हाथों पर क्रीम लगाते वीडिया दिखाया। इस पर टीम मेनेजमेंट ने कहा कि यह दर्द निवारक क्रीम था। इस पर रेफरी ने बताया कि वह इस पर कोई एक्शन नहीं लेने वाले हैं।

ये था पूरा मामला

दरअसल ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान जब रविंद्र जडेजा ने लाबुशेन और स्टीव स्मिथ को आउट कर दिया था तब उसके बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें जडेजा हाथ पर क्रीम लगाते नजर आ रहे हैं हालांकि वीडियो में से साफ देखा जा सकता है कि वह बॉल पर कुछ नहीं लगाते हैं। जिसके बावजूद ऑस्ट्रेलियन मीडिया उन पर ‘बॉल टेंपरिंग’ के झूठे आरोप लगाना शुरू कर देता है। बता दें कि इस मामले को लेकर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने कोई भी शिकायत नहीं की है।

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रीकर भरत (w), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (डब्ल्यू), पैट कमिंस (सी), नाथन लियोन, टॉड मर्फी, स्कॉट बोलैंड

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now