Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Bigg Boss 16 Finale: फिनाले से दो दिन पहले बिग बॉस में हुई ‘खतरे’ की एंट्री, कंटेस्टेंट की निकलेगी चीखें

Bigg Boss 16 Finale 1

Bigg Boss 16 Finale: टीवी का पॉपुलर शो बिग बॉस 16 अब अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा हैं। इस बीच शो के घर में मीडिया की एंट्री हुई थी और शो में बचे हुए पांच कंटेस्टेंट को मीडिया के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

अब शो के घर में एक बार फिर कुछ खास और चौंकाने वाला हुआ, जिससे घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट को झटका लगा है। बिग बॉस के घर में अब फिल्म मेकर और खतरों के खिलाड़ी के होस्ट रोहित शेट्टी ने धमाकेदार अंदाज में घर में एंट्री की है। रोहित की एंट्री घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं हैं।

शो में रोहित शेट्टी की एंट्री

बिग बॉस में रोहित ने फिल्मों की तरह ही कांच का दरवाजा तोड़कर एंट्री की है और रोहित से मिलने के लिए घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट गार्डन एरिया में इक्कठे होते हैं। इतना ही नहीं बल्कि फिल्म मेकर दर्शकों से ये भी शेयर करते हैं कि शो में बहुत जल्द कंटेस्टेंट को खतरनाक चुनौतियों का सामना करना होगा।

बिग बॉस के घर में हलचल

बतातें चलें कि कुछ खबरें आई थी, जिसमें बताया गया था कि शिव ठाकरे बिग बॉस के बाद खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन में एंट्री करेंगे और इस बात पर निमृत भी कई बार कह चुकी हैं कि तुम तो खतरों के खिलाड़ी में जाने वाले हो। इतना ही नहीं बल्कि बिग बॉस के घर में ज्योतिषी ने भी शिव ठाकरे को कुछ ऐसे ही हिंट दिए थे और कहा था कि तुम्हारा भविष्य काफी उज्ज्वल है।

12 फरवरी को शो का फिनाले

बता दें कि 12 फरवरी को बिग बॉस का फिनाले होने वाला है और उससे पहले घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट को एक के बाद एक झटका लग रहा है। इतना ही नहीं बल्कि सलमान खान भी अपने शो को होस्ट करने के लिए आएंगे।

बतातें चलें कि शो के बीते एपिसोड में दिखाया गया है कि प्रियंका चाहर चौधरी और शालीन भनोट का जर्नी कैसा रहा, जिससे देखकर दोनों इमोशनल हो गए और दोनों ने बिग बॉस को धन्यवाद दिया। इतना ही नहीं बल्कि शो के एक अन्य प्रोमो में शिव ठाकरे, एमसी स्टेन और अर्चना गौतम को भी अपनी जर्नी का वीडियो देखने का मौका मिलेगा।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now