Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, सीरीज से बाहर हुआ ये धाकड़ गेंदबाज

IND vs AUS:  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का पहला मैच नागपुर में खेला जा रहा है। मैच में दूसरे दिन का खेला जारी है। लेकिन जो खबर आई है वो टीम इंडिया के लिए अच्छी नहीं है। सीरीज से स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पूरी तरह बाहर हो गए हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

सीरीज से पहले खबर आई थी कि वो चोट से उबर गए हैं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम मैच में खेल सकते हैं। मगर अब मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि बुमराह पूरी सीरीज से ही बाहर हो गए हैं। अब बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी कर सकते हैं।

चोट से उबर चुके हैं बुमराह

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बुमराह इस समय ठीक हो चुके हैं। चोट से उबर चुके हैं। वह नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में रिहैब के लिए हैं। बुमराह ने बॉलिंग भी करना शुरू कर दिया है। वो नेट्स में गेंदबाजी कर रहे हैं। टीम मैनेजमेंट उन्हें लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहता। बुमराह टीम के लिए अहम है। इसी साल भारत में फिफ्टी ओवरों का वर्ल्ड कप खेला जाना है। ऐसे में बुमराह का फिट रहना जरुरी है।

बता दें कि 29 साल के बुमराह ने पीठ की चोट के कारण पिछले साल सितंबर से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। वो चोट से उबर गए हैं। लेकिन अभी भी रिदम में आने में समय लगेगा।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए भारत की टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर। अश्विन, अक्षर पटेल , कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मो। शमी, मो। सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now