Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Bigg Boss 16 Winner: प्रियंका चाहर चौधरी बनी बिग बॉस 16 की विनर? ट्रॉफी वाली फोटो वायरल

Bigg Boss 16 Winner

Bigg Boss 16 Winner: टीवी का पॉपुलर शो बिग बॉस 16 अब अपने फिनाले से महज दो दिन ही दूर है। फिनाले के पहले शो में बहुत हलचल है और हाल ही में शो में बचे हुए पांच कंटेस्टेंट को मीडिया के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं बल्कि अब तो शो के घर में एक बड़े खतरे की भी एंट्री हो चुकी है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बता दें कि अब बिग बॉस के घर में फिल्म मेकर और खतरों के खिलाड़ी के होस्ट रोहित शेट्टी ने धमाकेदार अंदाज में एंट्री करके सबको सरप्राइज दे दिया है। शो में बचे हुए कंटेस्टेंट के लिए अब अटकलें और भी तेज हो गई है।

इतना ही नहीं बल्कि पांचों कंटेस्टेंट पर खतरा तो बढ़ ही गया है, लेकिन फैंस भी अपनी दिमाग दौड़ाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। शो में बहुत जल्द अब कंटेस्टेंट को खतरनाक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

घर में पांच कंटेस्टेंट मौजूद

बता दें कि बिग बॉस 16 में अब टॉप पांच कंटेस्टेंट मौजूद हैं, जिसमें शालीन भनोट, एमसी स्टेन, प्रियंका चाहर चौधरी, शिव ठाकरे और अर्चना गौतम शामिल हैं। लेकिन अब इन पांचों में से कौन बिग बॉस 16 की ट्रॉफी लेकर घर से बाहर जाएगा, इसका सभी को इंतजार है।

बिग बॉस 16 की विनर बनीं प्रियंका?

इसके साथ ही लोग विनर को लेकर अपने-अपने कयास लगा रहे हैं और ढेरों दर्शकों का कहना है कि प्रियंका ही बिग बॉस 16 की विनर बन सकती हैं। इसके साथ ही कई सेलेब्स भी हैं, प्रियंका की ट्रॉफी वाली तस्वीर शेयर करते हुए कह रहे हैं कि वह ही जीतने वाली हैं। इसके साथ ही फैंस का ये भी कहना है कि प्रियंका ही फिक्स्ड विनर हैं। प्रियंका कलर्स का चेहरा है और मेकर्स उन्हें जीतवा सकते हैं। इसके लेकर कुछ लोग आपत्ति भी जता रहे हैं।

फोटोशॉप या सही?

बतातें चलें कि फिलहाल सोशल मीडिया पर प्रियंका चाहर चौधरी की बिग बॉस 16 की ट्रॉफी पकड़े हुए एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसको देखकर लोग हैरान हैं और सोच रहे हैं कि क्या वह विनर बन गई हैं? ये फोटो फोटोशॉप है या सही फिलहाल इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन इस फोटो को देखकर फैंस आपत्ति जता रहे हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now