Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Todd Murphy के पंजे पर दिल हार बैठा यह इंडियन, बहुत प्रभावित हूं

Todd Murphy Dream Debut Wasim Jaffer Became A Fan

IND vs AUS: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे मुकाबले में दूसरे दिन भारतीय टीम ने भले ही मजबूत पकड़ बना ली हो। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू करने वाले 22 साल के युवा स्पिनर टॉड मर्फी ने भारतीय बल्लेबाजों के अरमानों पर पानी जरुर फेर दिया। क्योंकि इंडिया के बल्लेबाज बड़ी लीड लेने की कोशिश में थे, लेकिन मर्फी के आगे विराट से लेकर पुजारा तक सब परेशान दिखे। उनकी इस बॉलिंग की कई दिग्गज क्रिकेटरों ने तारीफ की है।

वसीम जाफर हुआ मर्फी के फैन

Kullu Dussehra 2026 Celebration

टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज टॉड मर्फी की जमकर तारीफ की, उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘टॉड मर्फी ने जिस तरह से गेंदबाजी की है, उससे बहुत प्रभावित हूं। पिच से मदद मिलती है लेकिन आपको अभी भी सही लेंथ पर सही गति से बॉल करनी होती है और उसने लगातार ऐसा किया है और उसे भाग्य का साथ मिला है। स्टैंड से देख रहे परिवार के साथ उनका ड्रीम डेब्यू।’

मर्फी का ड्रीम डेब्यू

नागपुर की जिस पिच पर भारतीय स्पिनरों ने कंगारू बल्लेबाजों को खदेड़ दिया। उसी पिच पर भारतीय बल्लेबाज शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन कंगारू कप्तान पैट कमिंस ने जैसे ही टॉड मर्फी को बॉलिंग थमाई तो नजारा ही बदल गया। उन्होंने एक बाद एक भारतीय बल्लेबाजों को पवेलियन भेजना शुरू कर दिया। टॉड मर्फी के आगे सब बेबस नजर आए। मर्फी ने 36 ओवर में 82 रन देकर पांच भारतीय बल्लेबाजों का शिकार किया। इस दौरान उन्होंने 9 ओवर मेडन निकाले।

मर्फी इन बल्लेबाजों का किया आउट

टॉड मर्फी के आगे किसी भी भारतीय बल्लेबाज की नहीं चली उन्होंने कल ओपनर केएल राहुल को आउट किया, जबकि दूसरे दिन में रविचंद्रन अश्विनस, विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा और केएस भरत को आउट किया। मर्फी ऐसे पांचवें ऑस्ट्रेलियन गेंदबाज बन गए हैं। जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही पांच विकेट लिए हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now