Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Mohammed Shami ने घुटना टेककर जड़ दिया गगनचुंबी छक्का, Todd Murphy रह गए हैरान, देखें वीडियो

IND Vs AUS 1st Test Mohammed Shami Todd Murphy

IND vs AUS 1st Test Live: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है। इस मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने बल्लेबाजी का फैसला किया। वहीं रविंद्र जडेजा और अश्विन के कहर के चलते वे 177 रनों पर ही ऑलआउट हो गए। जिसके बाद भारतीय टीम की बल्लेबाजी जारी है। तीसरे दिन की शुरूआत में ही भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा और जडेजा आउट हो गए। वहीं उनके आउट होने के बाद मोहम्मद शमी क्रीज पर उतरे और कंगारुओं की हालत खराब कर दी। हालांकि बाद में वे भी आउट हो गए।

Mohammad Shami ने जड़ दिया खतरनाक छक्का

Kullu Dussehra 2026 Celebration

रविंद्र जडेजा का विकेट गिरने के बाद ऑस्ट्रे्लियाई टीम को लग रहा था कि अब भारतीय पारी समाप्त हो जाएगी लेकिन 10वें नंबर पर उतरे मोहम्मद शमी ने आते ही गेंदबाजों पर प्रहार करना शुरू कर दिया। शमी ने 47 गेंदों पर 37 रन बनाए और तीन छक्के जड़े। जिसमें से सबसे शानदार छक्का स्टार गेंदबाज टॉड मर्फी के सामने आया। दरअसल 131वें ओवर की तीसरी गेंद पर मोहम्मद शमी ने प्रहार करने का सोचा। जिसके बाद मर्फी की गुड लेंथ की बॉल पर वे नीचे झुके और घुटना टेककर उन्होंने शानदार शॉट मार दिया। इसे हर कोई देखता रह गया और गेंद हवा में बाउंड्री लाइन के पार चली गई।

शमी ने इसके बाद एक और छक्का जड़ा और कंगारुओं को हैरान कर दिया। हालांकि इसके बाद वे मर्फी की ही गेंद पर आउट हो गए। हालांकि शमी की ये पारी हमेशा के लिए याद रखी जाएगी और उन्होंने बल्लेबाजों को भी मर्फी को खेलना बता दिया।

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रीकर भरत (w), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (डब्ल्यू), पैट कमिंस (सी), नाथन लियोन, टॉड मर्फी, स्कॉट बोलैंड

 

 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now