Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Jadeja के आगे टेस्ट का नंबर-1 बल्लेबाज भर रहा पानी, निराश पवेलियन लौटे Labuschagne, देखें Video

Ravindra Jadeja Lbw To Marnus Labuschagne Watch Video

Ravindra Jadeja: भारतीय स्पिनरों के आगे ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज पानी भरते हुए नजर आ रहे हैं। टेस्ट के नंबर वन बल्लेबाज Marnus Labuschagne भी भारतीय स्पिनर रवींद्र जडेजा के आगे बेबस नजर आए। जडेजा ने Marnus Labuschagne को lbw कर दिया। जिससे वह निराश पवेलियन लौट गए।

निराश होकर लौटे Labuschagne

Kullu Dussehra 2026 Celebration

रवींद्र जडेजा ने आते ही अपनी बॉलिंग से कंगारू बल्लेबाजों का परेशान करना शुरू कर दिया। रवींद्र जडेजा शानदार अंदाज में बॉलिंग कर रहे थे। ऐसे में भारतीय स्पिनरों को संभालने की जिम्मेदारी लाबुसेन के कंधों पर थी। लाबुसेन से ऑस्ट्रेलिया को बहुत उम्मीदे थी। लेकिन रवींद्र जडेजा के आगे वह कुछ नहीं कर पाए।

जडेजा की गेंद पर अंपायर ने उठा दी उंगली

रवींद्र जडेजा ने सीधी गेंद डाली जो कंगारू बल्लेबाज Marnus Labuschagne के पेड से टकराई। जिसके बाद भारतीय फील्डरों ने जोरदार अपील मारी और अंपायर ने उंगली उठा दी। Labuschagne ने रिव्यू भी लिया। लेकिन थर्ड अंपायर ने ऑनफील्ड अंपायर का फैसला बरकारर रखा और Labuschagne निराश होकर वापस पवेलियन लौट गए।

लड़खड़ाई कंगारू टीम

दूसरी पारी में कंगारू टीम पूरी तरह से लड़खड़ा गई है। भारतीय स्पिनरों के आगे कंगारू बल्लेबाज बैटिंग करना तो दूर खड़े भी नहीं हो रहे हैं। आया राम गया राम की तर्ज पर ऑस्ट्रेलिया के 6 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए हैं। हालांकि स्टीव स्मिथ ने एक तरफ से मोर्चा संभाल रखा है। फिलहाल भारतीय टीम की पहली पारी के आधार पर 150 से ज्यादा रनों से पीछे चल रही है। भारत ने पहली पारी में 400 रन बनाए थे।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now