Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

रविचंद्रन अश्विन का महा-रिकॉर्ड, दिग्गज गेंदबाज को पछाड़ा

IND Vs AUS Ravichandran Ashwin Record

नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने ऐतिहासिक जीत हासिल की। भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत खेले गए पहले टेस्ट मैच में एक ईनिंग और 132 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज कर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरी सबसे बड़ी का रिकॉर्ड बनाया। मैच के तीसरे दिन ऐसी बाजी पलटी कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने महज 91 रन पर पूरी टीम को ढेर कर दिया। दूसरी पारी में रविचंद्रन अश्विन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 12 ओवर में 37 रन देकर 5 विकेट चटकाए। ये 5 विकेट लेकर अश्विन ने महा-रिकॉर्ड बना दिया।

भारतीय जमीं पर 25 बार 5 विकेट लेकर बनाया रिकॉर्ड

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल, अश्विन ने भारतीय सरजमीं पर टेस्ट की एक पारी में 25वीं बार 5 विकेट लेने का कारनामा किया है। उन्होंने इस मामले में दिग्गज स्पिनर की बराबरी की। कुंबले ने भी अपने टेस्ट करियर में 25 बार 5 विकेट निकाले थे। हालांकि अश्विन ने महज 52वें मैच की 101 पारी में ही ये कारनामा कर दिखाया, जबकि कुंबले ने 63 मैचों की 115 पारियों में ये रिकॉर्ड बनाया था। अश्विन ने कम पारियों में सबसे ज्यादा बार 5 विकेट चटकाकर कुंबले को पीछे छोड़ दिया। भारतीय गेंदबाजों में वे टॉप पर पहुंच गए हैं। दुनिया के केवल दो खिलाड़ियों ने घरेलू जमीं पर टेस्ट में अश्विन से अधिक बार पांच विकेट लिए हैं। मुथैया मुरलीधरन ने 45 और रंगना हेराथ ने श्रीलंका में 26 बार 5 विकेट चटकाए थे।

और पढ़िए –

और पढ़िए –

दुनिया के 7वें गेंदबाज हैं अश्विन

ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो अश्विन ने टेस्ट करियर में 31वीं बार 5 विकेट चटकाए। इस मामले में वह दुनियाभर के गेंदबाजों में 7वें स्थान पर पहुंच गए हैं। शीर्ष पर श्रीलंकाई दिग्गज मुथैया मुरलीधरन का नाम दर्ज, जिन्होंने टेस्ट के कुल 800 विकेटों में 67 बार 5 विकेट चटकाए थे। टेस्ट क्रिकेट में इस मुकाम के आसपास भी आज तक कोई गेंदबाज नहीं पहुंच पाया है। मुरलीधरन के बाद ऑस्ट्रेलिया के दिवंगत गेंदबाज शेन वॉर्न का नाम है। जिन्होंने 37 बार 5 विकेट निकाले थे। तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के दिग्गज रिचर्ड हेडली हैं, जिन्होंने 36 बार ये कारनामा किया है। चौथे स्थान पर काबिज अनिल कुंबले ने 35 बार 5 विकेट चटकाए थे। अश्विन ओवरऑल रिकॉर्ड में कुंबले से थोड़ा ही पीछे हैं। यदि वे 4 बार और 5 विकेट चटकाते हैं तो कुंबले को पीछे छोड़ दुनिया के चौथे गेंदबाज बन जाएंगे। देखना दिलचस्प होगा कि अपने टेस्ट करियर में कुल 467 विकेट चटका चुके अश्विन कितना आगे जाते हैं।

और पढ़िए – 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now