Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

IND vs AUS: अब नहीं होगी गलती, दिल्ली टेस्ट से पहले विराट कोहली की बड़ी तैयारी

Published on: 15 February 2023
Virat Kohli Practicing Catching Catches In Slip

IND vs AUS: टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। दिल्ली में विराट कोहली से भी बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं। हालांकि पहले मुकाबले में विराट कोहली ज्यादा कुछ नहीं कर पाए थे। लेकिन दिल्ली टेस्ट के लिए विराट कोहली बैटिंग के साथ-साथ एक और बड़ी तैयारी में जुटे हैं।

विराट कोहली स्लिप में फील्डिंग प्रैक्टिस

दरअसल, पहले मुकाबले में स्लिप में फील्डिंग करते हुए से कई कैच छूट गए थे। हालांकि कुछ कैच विराट ने पकड़े भी थे, जिसमें दूसरी पारी में अश्विन की गेंद पर उस्मान ख्वाजा का शानदार कैच स्लिप में विराट कोहली ने ही पकड़ा था। लेकिन पहले मैच में उनसे कई कैच छूटे थे। ऐसे में दूसरे टेस्ट से पहले विराट कोहली ने स्लिप में कैच पकड़ने की जमकर प्रैक्टिस की है। क्योंकि विराट दूसरे टेस्ट में पहले टेस्ट वाली गलती नहीं दोहराना चाहते।

और पढ़िए –

विराट से बड़ी पारी की उम्मीद

विराट कोहली से दिल्ली टेस्ट में बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है। क्योंकि वनडे और टी-20 में तो उनका बल्ला जमकर बोल रहा है। लेकिन फिलहाल टेस्ट में अभी तक उन्होंने कोई बड़ी पारी खेली है। दिल्ली विराट कोहली का होम ग्राउंड है। ऐसे में विराट के पास एक शानदार मौका है। खास बात यह है 2017 में इस मैदान पर भारत और श्रीलंका बीच खेले गए मुकाबले में विराट कोहली ने 249 रनों की शानदार पारी खेली थी। ऐसे में विराट से बड़ी पारी की उम्मीद है।

और पढ़िए – 

कार चलाकर पहुंचे विराट कोहली

इससे पहले आज विराट कोहली खुद ही कार ड्राइव करते हुए दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में प्रैक्टिस के लिए पहुंचे। जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया दिल्ली में प्रैक्टिस में जुटी हुई हैं। दूसरा मुकाबला 17 फरवरी से खेला जाएगा।

और पढ़िए – 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now