Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

36 साल में न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी ने लिया संन्यास

New Project102

Cricket news: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच इन दिनों टेस्ट सीरीज का दूसरा डे नाइट मुकाबला खेला जा रहा है। इस बीच न्यूजीलैंड के स्पिनर टॉड एस्टल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। एस्टल ने 36 साल की उम्र में संन्यास लिया है। वह कीवी टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल चुके हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

टॉड एस्टल एक शानदार स्पिनर रहे हैं। उन्हें ज्यादा मुकाबले खेलने का मौका नहीं मिला। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला टी20 फॉर्मेट में भारतीय टीम के खिलाफ जयपुर में साल 2021 में खेला था। इसके बाद से ही उन्हें न्यूजीलैंड टीम में जगह नहीं मिली। लिहाजा अब उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है।

2020 में एस्टल ने टेस्ट से लिया था संन्यास

टॉड एस्टल ने अपने संन्यास की जानकारी इन्स्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी। इस खिलाड़ी ने हाल में संपन्न हुई सुपर स्मैश के फाइनल मुकाबले के बाद संन्यास की घोषणा की है। इससे पहले साल 2020 में टॉड एस्टल ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था और वह केवल लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट पर ध्यान दे रहे थे, लेकिन अब 36 साल की उम्र में उन्होंने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है।

टॉड एस्टल ने लिखी दिल की बात

संन्यास का ऐलान करते हुए टॉड एस्टल ने अपने इन्स्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि, ‘सभी यादों के लिए धन्यवाद। इस खेल में मिले अनुभव, सीखने और आगे बढ़ने के लिए धन्यवाद। 18 सीजन के बाद एक खिलाड़ी के रूप में समाप्त होने का समय आ गया है और आपने जो सिखाया है और मुझे दिया है, उस पर मुझे बहुत गर्व है। यह निश्चित रूप से उतार चढ़ाव के साथ एक रोलर कोस्टर जैसा करियर रहा है।

टॉड एस्टल का क्रिकेट करियर

टॉड एस्टल ने न्यूजीलैंड के लिए कुल 5 टेस्ट टेस्ट खेले और 7 विकेट लिए। 9 एकदिवसीय मैचों में वह 10 विकेट लेने में सफल रहे। जबकि 5 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में उन्होंने 7 विकेट निकाले। टॉड एस्टल ने साल 2012 में अपना डेब्यू किया था।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now