Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

केंद्रीय वित्त मंत्री का KCR पर पलटवार

Published on: 16 February 2023
Nirmala Sitharaman

तेलंगाना: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव (KCR) पर पलटवार किया है। केद्रीय मंत्री ने कहा कि आप कैसे कह सकते हैं कि 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था का लक्ष्य एक मजाक है? हर राज्य को इसमें योगदान देना चाहिए।

केसीआर ने कहा ..

दरअसल, केसीआर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह बयान देते नजर आ रहे हैं कि केंद्र सरकार ने कहा है कि 2023-24 तक भारत 5 ट्रिलियन अमरीकी डालर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। वह 5 ट्रिलियन (अर्थव्यवस्था) अपने आप में एक मजाक है।

तेलंगाना सरकार को नहीं पता कहां है मेडिकल कॉलेज

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि आप किस पर हंस रहे हैं? 2014 में तेलंगाना का कर्ज 60,000 करोड़ रुपये था। लेकिन पिछले 7-8 वर्षों में यह 3 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है। उन्होंने कहा कि जब केंद्र ने मेडिकल कॉलेजों के लिए स्थानों की सूची मांगी तो तेलंगाना ने करीमनगर और खम्मम को सूचीबद्ध किया। लेकिन उन स्थानों पर पहले से ही मेडिकल कॉलेज थे। तेलंगाना सरकार के पास उन स्थानों का डेटा नहीं जहां मेडिकल कॉलेज हैं।

यह कहा था केसीआर ने

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केसीआर ने अपने बयान में कहा था कि कम से कम हमारा उद्देश्य बड़ा होना चाहिए। हमें सपने देखने की हिम्मत करनी चाहिए। वह 5 ट्रिलियन अपने आप में बहुत कम है। जिसमें से केवल 3.5 ट्रिलियन अमरीकी डालर ही हासिल किया गया था।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now