Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

रेणुका सिंह ने रचा इतिहास, 5 विकेट चटकाकर बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Womens T20 World Cup Renuka Singh Record

नई दिल्ली: टीम इंडिया की गेंदबाज रेणुका सिंह ने शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ वुमंस टी-20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में इतनी घातक गेंदबाजी की कि दुनिया दांतों तले अंगुली दबा बैठी। रेणुका सिंह ने एक के बाद एक 5 विकेट चटका डाले। उन्होंने पहले ही ओवर की तीसरी गेंद पर डेनी वॉट को डक पर पवेलियन भेज अपने तेवर दिखा दिए। इसके बाद अगले ओवर की पहली ही गेंद पर एलिस केप्सी को 3 रन पर बोल्ड कर दिया।

लास्ट ओवर में चटकाए 2 विकेट

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दो ओवर में दो विकेट चटकाकर रेणुका ने आग लगा दी। अब बारी थी अगले ओवर की। अपना तीसरा ओवर डालने आईं रेणुका ने इस ओवर की चौथी गेंद पर ओपनर सोफिया डंकले का स्टंप उखाड़ इंग्लिश टीम के होश उड़ा डाले। तीन ओवर में तीन विकेट चटका चुकीं रेणुका को कप्तान ने लास्ट ओवर के लिए बचाकर रख लिया। लास्ट ओवर में एक बार फिर रेणुका ने अपना जलवा दिखाया और चौथी गेंद पर 40 रन बनाकर खेल रहीं एमी जोंस को आउट कर दिया। अगली ही गेंद पर उन्होंने कैथरीन ब्रंट को डक पर पवेलियन भेज अपने करियर में पहली बार 5 विकेट चटका डाले।

कम रन देकर 5 विकेट चटकाने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

इन 5 विकेटों के साथ रेणुका सिंह ने आईसीसी वुमंस टी-20 वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया। रेणुका सबसे कम रन देकर 5 विकेट चटकाने वाली भारत की पहली गेंदबाज बन गईं। उन्होंने कुल 4 ओवर में 15 रन देकर 5 विकेट चटकाए। ये टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में चौथा बेस्ट बॉलिंग फिगर भी है। इससे पहले भारतीय गेंदबाज प्रियंका रॉय के नाम ये रिकॉर्ड दर्ज था। जिन्होंने 4 ओवर में 16 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे।

डीएंड्रा डॉटिन के नाम दर्ज है रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर डीएंड्रा डॉटिन के नाम सबसे कम रन देकर 5 विकेट चटकाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने महज 5 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे। वहीं साउथ अफ्रीकी गेंदबाज सुने लुस के नाम 8 रन देकर 5 विकेट चटकाने का कारनामा कर चुकी हैं। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज जूली हंटर ने 22 रन देकर 5 विकेट निकाले थे। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज एश्ले गार्डनर ने 12 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे। खास बात यह है कि रेणुका सिंह अपना पहला टी-20 वर्ल्ड कप खेल रही हैं। रेणुका इस टूर्नामेंट में 5 विकेट चटकाने वाली दूसरी गेंदबाज बन गईं। इसी टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया की गार्डनर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ महज 12 रन देकर पांच विकेट निकाले थे।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now