Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

BPSC 32nd Judicial Services Exam 2023: न्यायिक सेवा परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन इस दिन होंगे शुरू, जानें योग्यता क्या है प्रोसेस

BPSC 32nd Judicial Services Exam 2023 Registration

BPSC 32nd Judicial Services Exam 2023: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) 27 फरवरी, 2023 को बीपीएससी 32वीं न्यायिक सेवा परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करेगा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक साइट bpsc.bih.nic.in के माध्यम से परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 मार्च, 2023 तक है। यह भर्ती अभियान संगठन में 155 पदों को भरेगा।

जरूरी डेट्स

  • आवेदन की प्रारंभिक तिथि: 27 फरवरी, 2023
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 27 मार्च, 2023
  • आवेदन पत्र में सुधार की अंतिम तिथि: 3 अप्रैल, 2023

जानें योग्यता

इन पद पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ लॉ की डिग्री होनी चाहिए. ये इंस्टीट्यूट या यूनिवर्सिटी बार काउंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली द्वारा मान्यता प्राप्त हो ये भी जरूरी है. जहां तक आयु सीमा की बात है तो इन पद के लिए 22 से 35 साल तक के कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं. आयु की गणना 1 अगस्त 2022 से की जाएगी.

आवेदन शुल्क

इन पद पर आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 600 रुपये फीस देनी होगी. जबकि राज्य के आरक्षित कैंडिडेट्स, पीडब्ल्यूडी और फीमेल कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क के रूप में 150 रुपये देने होंगे.

सिलेक्शन प्रोसेस

इन पद पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन तीन चरणों की परीक्षा के बाद होगा. ये तीन चरण हैं प्री, मेन्स और इंटरव्यू. एक चरण को पार करने वाला कैंडिडेट ही अगले चरण तक पहुंचेगा. अंतिम चयन उसी का होगा जो सारी स्टेजेस क्लियर कर लेता है. यानी जो प्री, मेन्स और इंटरव्यू तीनों चरणों को पास कर लेता है.

Aaj Ki Khabrencareer tips Hindiemployment news Indiagovernment job vacancyjob alert todayprivate job IndiaSarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now