Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ऋचा घोष को शानदार बैटिंग का बड़ा फायदा

ICC Women Ranking Richa Ghosh Career Best Ranking

ICC Women Ranking: दक्षिण अफ्रीका में चल रहे महिला टी-20 विश्वकप में टीम इंडिया की स्टार प्लेयर ऋचा घोष को शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। उन्होंने टी-20 में अपने करियर की सर्वश्रेष्ट रैंकिंग हासिल की है। ऋचा ने हाल के सभी मैचों में शानदार प्रदर्शन किया था।

20 नंबर पर पहुंची ऋचा

ऋचा बल्लेबाजों की टी-20 रैंकिंग में 20 वें स्थान पर आ गई हैं। ऋचा इससे पहले 501 अंकों के साथ 36वें स्थान पर थी। लेकिन अब उन्होंने जबरदस्त उछाल मारते हुए 572 अंकों के साथ 20वां स्थान हासिल कर लिया है। यह ऋचा के करियर की शानदार रैंकिंग है।

इसे भी पढ़ें:  ‘आप मेरे रूम में सोए तो आपने 200 रन बनाए हैं…Shubman Gill को लेकर आया बड़ा बयान

बल्ले से मचाया धमाल

ऋचा घोष ने फिलहाल टी-20 विश्वकप में टीम इंडिया के लिए अब तक उपयोगी पारियां खेली हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 31 नाबाद, वेस्टइंडीज के खिलाफ 44 नाबाद और इंग्लैंड के खिलाफ 47 रनों की नाबाद पारी खेली थी, जिसमें पहले दो मुकाबले टीम इंडिया ने जीते भी थे। हालांकि आयरलैंड के खिलाफ ऋचा0 पर आउट हो गई थी, जिससे उनके अंक गिर गए। लेकिन फिर भी वह सप्ताह के अंत में नवीनतम टी20ई बल्लेबाज रैंकिंग में 20वें स्थान पर पहुंच गई है।

इसे भी पढ़ें:  पहले मैच में हुआ बड़ा उलटफेर, श्रीलंका ने रोमांचक मुकाबले में साउथ अफ्रीका को दी मात

फॉर्म में चल रही हैं ऋचा घोष

बता दें कि ऋचा घोष इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रही है। उनके योगदान की वजह से टीम इंडिया महिला टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ऋचा ने अब तक 33 टी-20 मैचों में 549 रन बनाए हैं, जिसमें 47 रनों की पारी उनकी सर्वश्रेष्ट हैं।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Athlete News India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now