Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

निदा डार ने रचा इतिहास, T20 में कर दिया कमाल

Nida Dar

PAK W Vs ENG W:  विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका के कैपटाउन में खेले जा रहे इस मैच में पाकिस्तान की ऑलराउंडर निदा डार ने इतिहास रच दिया है। निदा दार महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे अधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं। निदा T20 में यह कारनामा करने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं।

निदा डार ने रचा इतिहास

Kullu Dussehra 2026 Celebration

रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए महिला टी-20 विश्व कप मुकाबले में दार ने 2 विकेट चटकाए थे। इसके साथ ही उनके नाम 125 विकेट हो गए थे। इसके बाद आज के मैच में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर हीथर नाइट को आउट करके यह उपलब्धि हासिल की। महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में निदा के अब 126 विकेट हो गए हैं और वह वेस्टइंडीज की अनिसा मोहम्मद से आगे निकल गई हैं।

इंग्लैंड ने खड़ा किया विशाल स्कोर

निदा डार ने 4 ओवर में 47 रन देकर एक विकेट लिया। मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया है। नैटली सिवर-ब्रंट ने 40 गेंदों पर 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 81 रन की तूफानी पारी खेली है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now