Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

मोहम्मद आमिर की ‘बदतमीजी’ पर बाबर आजम ने तोड़ी चुप्पी

Babar Azam Mohammad Amir

नई दिल्ली: हाल ही पाकिस्तान के गेंदबाज मोहम्मद आमिर अपनी बदतमीजी के कारण चर्चा में रहे थे। आमिर ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के एक मैच में बाबर आजम की ओर गुस्से में गेंद फेंक दी थी। दरअसल, कराची किंग्स के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर की गेंद पर पेशावर जाल्मी के कप्तान बाबर आजम ने चौका लगाया, तो थोड़ी देर बाद आमिर ने गुस्से में गेंद फेंककर अपनी भड़ास निकाली।

बाबर आजम ने तोड़ी चुप्पी

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इसके बाद वे टीम के दूसरे खिलाड़ियों से भी बुरा बर्ताव करते नजर आए। इस घटना की पाकिस्तान के कई पूर्व क्रिकेटरों ने आलोचना की थी। साथ ही पाकिस्तान के अंतरिम मुख्य चयनकर्ता शाहिद अफरीदी ने उन्हें डांट लगाई, लेकिन बाबर अब तक इस मामले पर शांत रहे। बाबर ने इस घटना पर अब अपनी चुप्पी तोड़ी है।

बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करता हूं

बाबर आजम ने क्रिकेट पाकिस्तान से कहा- “मैदान पर यह बल्ले और गेंद के बीच का खेल है। मैं केवल अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करता हूं। मैं यह भी कोशिश करता हूं कि मेरा ध्यान ऐसी चीजों से न हटे जो मेरे प्रदर्शन को प्रभावित करे। मुझे नहीं लगता कि उस समय कुछ हुआ था।”

आक्रामकता नहीं दिखानी चाहिए

दूसरी ओर बाबर ने यह भी कहा कि किसी भी क्रिकेटर को आक्रामकता नहीं दिखानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं सब कुछ सरल रखने की कोशिश करता हूं।” जहां आमिर ने मैच में चार ओवरों में 42 रन देकर एक भी विकेट नहीं लिया, वहीं बाबर ने 46 गेंदों पर 68 रन बनाए। तेज गेंदबाज ने इससे पहले इस घटना पर खुल कर बात की थी। आमिर ने कहा, यह उस मोमेंट की बात थी। कुछ भी व्यक्तिगत नहीं था। गेंदबाजों को मैदान पर आक्रामकता दिखानी चाहिए। मैं खेल में दबाव में था, जो इस लीग की सुंदरता है। यह आपको बेहतर होने में मदद करता है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now