Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

‘इस साल कुछ बड़ा होगा’ वनडे में शामिल होने बाद गरजे मैक्सवेल

Glenn Maxwell 1

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को भारत दौरे पर पहले 2 टेस्ट में करारी हार का सामना करना पड़ा है। टेस्ट सीरीज के बाद वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। वनडे टीम ग्लेन मैक्सवेल की वापसी हुई है। इस टीम में ग्लेन मैक्सवेल के अवावा मिचेल मार्श और झे रिचर्डसन लौट आए हैं। मैक्सवेल लंभी इंजरी के बाद मैदान पर लौटने को तैयार हैं। वापसी के हाद उन्होंने कहा कि पैर की चोट से उनकी रिकवरी उतनी तेजी से नहीं हुई जितनी वह चाहते थे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ग्लेन मैक्सवेल ने कहा, यह शायद उतनी तेजी से नहीं हुआ जितना मैं चाहता था। मैं शायद थोड़ा पहले क्रिकेट खेलना पसंद करता। लेकिन मैं अब फिट हूं और अपने देश के लिए खेलने को तैयार हूं।

‘विश्व कप से पहले भारत में वनडे सीरीज अहम’

उन्होंने कहा कि साढ़े तीन महीने तक नहीं खेलने के बाद मैंने यह निर्णय लिया कि मैं अपने इस कैलेंडर को क्रिकेट से भर दूं ताकि साल के अंत में विश्व कप में नेतृत्व कर सकूं। मैक्सवेल ने कहा कि ये साल बड़ा है और जाहिर तौर पर वर्ल्ड कप से पहले भारत में एक दिवसीय श्रृंखला है।

आईपीएल में खेलने का मिलेगा फायदा

मैक्सवेल अब जब वह टीम में वापस आ गए हैं तो इस साल के अंत में भारत में होने वाले विश्व कप की तैयारी के तहत एकदिवसीय श्रृंखला की ओर देख रहे हैं। इस साल आईपीएल में आरसीबी के साथ जुडेंगे। ये उनके लिए भारत के कंडीशन से तालमेल मिलाने में अहम साबित हो सकता है।

गुरुवार को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की श्रृंखला के लिए 16-खिलाड़ियों की टीम की घोषणा की। ये सीरीज 17 मार्च से शुरू होगी।

भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम

पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स केरी, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मारनस लाबुस्चगने, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, झे रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now