Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

लाहौल स्पीति में मौसम और फिसलन भरी सड़कों को ध्यान में रखते हुए स्थानीय लोगों व पर्यटकों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश

नए साल की पहली बर्फबारी

लाहौल स्पीति|
जिला लाहौल स्पीति में मौसम और फिसलन भरी सड़कों को ध्यान में रखते हुए स्थानीय लोगों व पर्यटकों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश जारी किये गये हैं। उपायुक्त लाहौल स्पीति सुमित खिमटा ने कहा कि स्थानीय लोग ट्रक व टू व्हीलर को छोडकर अन्य सभी प्रकार के वाहनों के माध्य्म से प्रातः 9 बजे से सांय 6 बजे के बीच अटल टनल से होकर घाटी में प्रवेश कर सकते हैं।

पांगी जाने वाले यात्री केवल फोर वाई फोर व सुमो वाहन जिन में चैन लगी हो अटल टनल से घाटी में प्रवेश कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त जिन पर्यटकों ने लाहौल घाटी के होटल व होमस्टे में आरक्षण कर रखा है उन्हें भी केवल फोर वाई फोर वाहनों के साथ ही घाटी में प्रवेश की अनुमति दी जाऐगी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

सुमित खिमटा ने यह भी कहा कि घाटी में यात्रा के दौरान मौसम खराब होने अथवा हिमस्खलन के स्थिति में सावधानी का ख्याल रखें । बर्फवारी के होने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर रूकें। सुमित खिमटा ने सभी होटल व होमस्टे संचालकों से अनुरोध किया कि वे उनके यहां ठहरे पर्यटकों को घाटी की स्थिति के बारे में आवश्यक जानकारी दें।

Aaj Ki KhabrenKinnaur & Lahaul SpitiKinnaur latest updateKinnaur news todayLahaul Spiti newsLahaul Spiti updateSpiti Valley newstribal district HP news

Join WhatsApp

Join Now