Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

यह खिलाड़ी बन सकता है रोहित शर्मा का खतरनाक हथियार

Ind Vs Aus 3rd Test Ravichandran Ashwin 18 Wickets In Indore

IND vs AUS Indore Test: इंदौर में कल से खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया तैयारियों में जुटी है। आज भी खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर पसीना बहाया। लेकिन एक रिकॉर्ड कप्तान रोहित शर्मा को राहत देने वाला है। क्योंकि इस रिकॉर्ड को देखकर उनकी खुशी बढ़ी होगी। रोहित की टीम में एक ऐसा खिलाड़ी है जो अकेला ही ऑस्ट्रेलिया पर भारी पड़ सकता है, क्योंकि इस प्लेयर का रिकॉर्ड इंदौर में शानदार रहा है।

अश्विन बनेंगे रोहित का हथियार

Kullu Dussehra 2026 Celebration

यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया के धाकड़ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन हैं, जिनकी बॉलिंग के आगे अब तक ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज परेशान नजर आए हैं। माना जा रहा है कि पहले दो टेस्ट की तरह इंदौर की पिच भी स्पिनरों को मदद करेगी, जिसका फायदा आर अश्विन को मिल सकता है। ऐसे में रोहित के पास में अश्विन के साथ-साथ रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल एक बड़ा विकल्प हैं। जो अपनी बॉलिंग से कंगारूओं को जल्दी समेट सकते हैं।

इंदौर में अश्विन ने 18 विकेट निकाले

आर अश्विन रोहित शर्मा का बड़ा हथियार बन सकते हैं, यह बात हम ऐसे ही नहीं कह रहे हैं, बल्कि आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं। टीम इंडिया ने इंदौर के होलकर स्टेडियम में अब तक दो टेस्ट मैच खेले हैं। दोनों ही मैचों में आर अश्विन ने 18 विकेट निकाले हैं। यानि इंदौर में अश्विन का जलवा देखने को मिलता है, इन दोनों ही टेस्ट मैचों में टीम इंडिया को जीत भी मिली थी। ऐसे में इंदौर के होलकर स्टेडियम में एक बार फिर अश्विन का जलवा देखने को मिल सकता है।

2 मैचों में 14 विकेट ले चुके हैं अश्विन

आर अश्विन ने अब तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए दोनों मुकाबलों में 14 विकेट निकाले हैं। इस दौरान उनकी गेंदबाजी का औसत 12.50 का रहा है, यानि अश्विन ने हर 12 रन के बाद एक विकेट निकाला है। खास बात यह है कि अश्विन ने 7वें नंबर शानदार बल्लेबाजी भी की हैं। उन्होंने दोनों टेस्ट में टीम इंडिया के लिए शानदार पारियां खेली हैं, ऐसे में टीम इंडिया को तीसरे टेस्ट में भी उनसे बड़ी उम्मीदें हैं। आर अश्विन ने अब तक 90 टेस्ट मैचों में 463 विकेट ले चुके हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now