Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

इंदौर में पहले दिन गिरे 14 विकेट, पिच पर बन रहे गजब मीम्स

IND Vs AUS 3rd Test First Day Spinners 14 Wickets Indore Pitch

IND vs AUS: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे मुकाबले में पहले ही दिन से इंदौर की पिच पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। क्योंकि पहले ही दिन 14 विकेट गिर गए। पहले तो टीम इंडिया लंच के बाद ऑलआउट हो गई। वहीं ऑस्ट्रेलिया के चार बल्लेबाज भी पवेलियन लौट गए। ऐसे में अब फैंस इंदौर की पिच पर मीम्स बना रहे हैं।

स्पिनरों ने निकाले 14 विकेट

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इंदौर टेस्ट के पहले ही दिन विकटों की ऐसी झड़ी लगी कि अब इस टेस्ट के तीन दिन तक चलने के आसार भी नजर नहीं आ रहे हैं, खास बात यह है कि सभी के सभी 14 विकेट दोनों टीमों के स्पिनरों ने निकाले। यही वजह है कि पिच पर मीम्स बनने शुरू हो गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के स्पिनरों का जलवा

टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इंडिया के फैंस को उम्मीद थी कि टीम इंडिया के बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिलेगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ जलवा कंगारू स्पिनरों का देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मैथ्यू कुह्नमैन ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए, जबकि नाथन लायन ने 3 विकेट और टर्फी ने 1 बल्लेबाज को आउट किया। जबकि एक बल्लेबाज रन आउट हुआ।

रविंद्र जडेजा ने निकाले 4 विकेट

वहीं भारतीय टीम की तरफ से स्पिनर रविंद्र जडेजा ने शानदार बॉलिंग की। जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के भी चार बल्लेबाजों का आउट किया। खास बात यह है कि जडेजा ने लाबुशेन को जीरो ही रन पर आउट कर दिया था। लेकिन तब गेंद नो बॉल हो गई। ऐसे में वह बच गए। लेकिन बाद में फिर जडेजा ने उन्हें बोल्ड कर दिया।

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (w), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): उस्मान ख्वाजा, ट्रैविस हेड, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ (c), पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (w), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुह्नमैन

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now