Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Bank of India Recruitment 2023: 19 मार्च को होगा पीओ भर्ती के लिए एग्जाम, जानें कैसे होगा एग्जाम पैटर्न

Bank Of India PO Exam Date 2023 Released 1

Bank of India PO Exam Date 2023: बैंक ऑफ इंडिया (BOI) पीओ परीक्षा तिथि 2023 जारी कर दी है। प्रोबेशनरी अधिकारियों की ऑनलाइन परीक्षा 19 मार्च, 2023 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक साइट bankofindia.co.in पर आधिकारिक नोटिस देख सकते हैं।

19 मार्च को होगी परीक्षा

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बैंकिंग और फाइनांस में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा (PGDBF) पास करने पर प्रोबेशनरी ऑफिसरों की भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। आधिकारिक सूचना के अनुसार, ऑनलाइन परीक्षा के लिए कॉल लेटर डाउनलोड करने के साथ-साथ सूचना हैंडआउट के लिंक जल्द ही उपलब्ध कराये जाएंगे।

जानें एग्जाम पैटर्न

ऑनलाइन परीक्षा में 4 सेक्शन शामिल होंगे- अंग्रेजी भाषा, रीजनिंग और कंप्यूटर एप्टीट्यूड, सामान्य / अर्थव्यवस्था / बैंकिंग अवेयरनेस, डेटा एनालिसिस और इंटरप्रिटेशन और इंग्लिश डिस्क्रिप्टिव पेपर (पत्र लेखन और निबंध). इंग्लिश लैंग्वेज और इंग्लिश डिस्क्रिप्टिव पेपर की परीक्षा क्वालिफाइंग नेचर की होगी यानी इंग्लिश लैंग्वेज और इंग्लिश डिस्क्रिप्टिव पेपर में प्राप्त अंकों को मेरिट लिस्ट तैयार करते समय नहीं जोड़ा जाएगा.

500 पदों पर होगी भर्ती

आवेदन प्रक्रिया 11 फरवरी को शुरू हुई थी और 25 फरवरी, 2023 को समाप्त हुई थी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से संगठन में 500 पदों को भरा जायेगा। अधिक संबंधित डिटेल के लिए उम्मीदवार बीओआई की आधिकारिक साइट चेक कर सकते हैं।

Aaj Ki Khabrencareer tips Hindiemployment news Indiagovernment job vacancyjob alert todayprivate job IndiaSarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now