Google News Preferred Source
साइड स्क्रोल मेनू

60 साल बाद दो महिलाएं पहुंची विधानसभा

[ad_1]

Nagaland Election Results: नागालैंड विधानसभा चुनाव में 60 साल बाद गुरुवार को इतिहास बना है। नागालैंड को 1963 में राज्य का दर्जा मिला था। लेकिन कोई महिला उम्मीदवार विधानसभा चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सकी थी। 2023 के विधानसभा चुनाव में पहली बार दो महिलाओं हेकानी जखलू और सलहूतुनू क्रुसे ने जीत दर्ज की है। दोनों एनडीपीपी और बीजेपी गठबंधन से हैं।

हेकानी और क्रुसे की जीत इसलिए भी अहम और ऐतिहासिक है क्योंकि आजादी के 75 सालों में सिर्फ दो महिलाएं संसद तक पहुंची हैं। लेकिन विधानसभा आधी आबादी की अगुवाई से अछूता रहा। लेकिन अब 60 सदस्यीय नागालैंड विधानसभा में दो महिला सदस्य भी होंगी। नागालैंड के दीमापुर-तृतीय से हेकानी जखलू और पश्चिमी अंगामी निर्वाचन क्षेत्र से सलहूतुनू क्रूसे जीती हैं।

इसे भी पढ़ें:  केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने यूपी में उद्योग और निवेश लाने के लिए बताई यह पांच शर्तें

जानिए कौन हैं हेकानू जखलू?

नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी की हेकानी जखलू 1,536 मतों के अंतर से जीत हासिल की। वह इस साल नागालैंड विधानसभा चुनाव लड़ने वाली चार महिला उम्मीदवारों में से एक थीं। 48 वर्षीय वकील-एक्टिविस्ट और यूथनेट की संस्थापक जखलू ने लोक जनशक्ति पार्टी के एजेटो झिमोमी को हराया।

यूथनेट के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने कहा, ‘इतिहास रच दिया गया है! हमारी संस्थापक, हेकानी को हमारी हार्दिक बधाई, जो राज्य विधान सभा के लिए निर्वाचित होने वाली नागालैंड की पहली महिला बन गई हैं।’

एनजीओ के साथ काम करती हैं सलहूतुनू क्रुसे

सलहूतुनू क्रूसे एनजीओ में लंबे अरसे से काम कर रही हैं। उन्होंने 8 पश्चिमी अंगामी सीट से जीत हासिल की। उन्होंने केनिझाखो नाख्रो के खिलाफ चुनाव लड़ा था। वह नागरिक समाज संगठनों की सक्रिय सदस्य रही हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने क्रूसे के लिए प्रचार किया था।

चुनाव में ये थीं महिला उम्मीदवार?

  • कांग्रेस की रोजी थॉमसन (टेनिंग सीट)
  • एनडीपीपी से हेकानी जखलू (दीमापुर-तृतीय सीट)
  • एनडीपीपी (पश्चिमी अंगामी सीट) से सलूहूतुनू क्रुसे
  • भाजपा से काहुली सेमा (अतोईजू सीट)
इसे भी पढ़ें:  PM मोदी फिर मिला NCP चीफ का साथ, पूछा- बेरोजगारी, महंगाई के बीच डिग्री राजनीतिक मुद्दा होनी चाहिए?

लोकसभा पहुंची थीं दो महिलाएं

देश की आजादी के 75 सालों में नागालैंड से महज दो महिलाएं संसद तक पहुंची हैं। 1977 में रानो एम शाजा लोकसभा के लिए चुनी गई थीं। इसके बाद एस फांगनोन कोन्याक राज्य दूसरी ऐसी महिला थीं, जो लोकसभा पहुंची थीं।

यह भी पढ़ें North East Election Results: त्रिपुरा, नागालैंड में भाजपा गठबंधन की वापसी, मेघालय में हंग असेंबली



[ad_2]

Source link

YouTube video player
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 9 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Join WhatsApp

Join Now

प्रजासत्ता के 10 साल