Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

हार के बाद Cheteshwar Pujara ने किया ट्वीट, कर दिया बड़ा ऐलान

Cheteshwar Pujara Tweeted After Team India Defeat In Indore Test

IND vs AUS: इंदौर टेस्ट में टीम इंडिया (Team India) को ऑस्ट्रेलिया (Australia) के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा है। तीसरे टेस्ट की दोनों पारियों में भारतीय बल्लेबाज कंगारू गेंदबाजों के आगे पानी भरते नजर आए। दूसरी पारी में केवल टीम इंडिया के भरोसेमंद चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने किला लड़ाने की कोशिश की थी, लेकिन हार के बाद अब पुजारा ने ट्वीट करके बड़ी बात कही है।

हम वापसी करेंगे

Kullu Dussehra 2026 Celebration

वहीं इस हार के बाद चेतेश्वर पुजारा ने टीम का हौसला बढ़ाया है। पुजारा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘मुश्किल है, लेकिन हम और मजबूती से वापसी करेंगे’। इंदौर टेस्ट में मिली हार के बाद टीम इंडिया को सबसे ज्यादा झटका विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचे का लगा है। क्योंकि अब भारत को चौथा मैच जीतना ही होगा। पुजारा इस टेस्ट में भारत की तरफ से एक मात्र बल्लेबाज थे, जिन्होंने दूसरी पारी में अच्छी बल्लेबाजी की थी।

पुजारा ने बनाए थे 59 रन

बता दें कि पहली पारी में तो चेतेश्वर पुजारा 1 रन बनाकर आउट हो गए थे। लेकिन दूसरी पारी में वह भारत की हार के बीच दीवार बनकर खड़े हो गए थे। चेतेश्वर पुजारा ने दूसरी पारी में 142 गेंदों में 59 रनों की जुझारू पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने पांच चौके और 1 शानदार छक्का भी लगाया था। हालांकि पुजारा नाथन लायन की गेंद पर स्टीव स्मिथ के हाथों कैच हो गए थे। यही से टीम इंडिया की हार की उलटी गिनती शुरू हो गई थी। लेकिन पुजारा का यह ट्वीट भारतीय फैंस की उम्मीदों को जरूर बढ़ाएगा।

WTC के लिए चौथा टेस्ट जीतना जरूरी

दरअसल, तीसरे टेस्ट में मिली हार से टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का रास्ता थोड़ा मुश्किल हो गया है। क्योंकि अगर भारत तीसरा टेस्ट जीतती तो वह सीधे ही फाइनल में पहुंच जाती थी। लेकिन अब भारतीय टीम को चौथा टेस्ट जीतना होगा, तभी उसकी एंट्री WTC के फाइनल में होगी। बता दें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा और आखिरी टेस्ट 9 मार्च से अहदाबाद में खेला जाएगा।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now