Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

विजिलेंस थाना हमीरपुर में कला अध्यापक भर्ती मामले में दर्ज हुई FIR

मामला दर्ज shimla news Solan News

हमीरपुर।
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की ओर से कला अध्यापक के पेपर लीक मामले में शुक्रवार को विजिलेंस थाना हमीरपुर में एफआईआर दर्ज हो गई है।

कर्मचारी चयन आयोग के मामले में विजिलेंस ने शुक्रवार को तीसरी एफआईआर दर्ज की है। अभी तक विजिलेंस थाना हमीरपुर में जेओए आईटी मामले में पहली और कंप्यूटर टीचर और जूनियर ऑडिटर भर्ती पेपर लीक मामले में दूसरी एफआईआर दर्ज है।

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो हमीरपुर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेणू शर्मा ने कहा कि ड्राइंग मास्टर भर्ती परीक्षा मामले में शुक्रवार को आयोग के खिलाफ तीसरी एफआईआर दर्ज की गई है। आयोग के पूर्व सचिव के खिलाफ मामला दर्ज करने के संदर्भ में अभी तक लिखित में आदेश नहीं मिले हैं।

वहीं राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो शिमला के पुलिस अधीक्षक ओमापति जंवाल ने भी शुक्रवार को हमीरपुर विजिलेंस कार्यालय पहुंच कर चयन आयोग के मामलों समेत विभाग के अन्य मामलों की फीडबैक ली।

बता दें कि पेपर लीक मामले में गठित एसआईटी की जांच में कला अध्यापक भर्ती में भी गड़बड़ी की पुष्टि हुई थी। इस संदर्भ में मामला दर्ज करने से पहले विजिलेंस ने अपने स्तर पर बारीकी से मामले की जांच की है। अब जल्द इस मामले में भी हमीरपुर न्यायालय में चालान पेश होगा।

Hamirpur district newsHamirpur Himachal updatehamirpur latest newshamirpur newshamirpur news todayHamirpur samachar

Join WhatsApp

Join Now