Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘वाह क्या शॉट है’…Green के इस चौके पर दिल हार जाएंगे आप

New Project299

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में पहुंच गई। पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट खोकर 255 रन बनाए थे, दूसरे दिन भी कंगारू टीम के बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत की है। इस वक्त ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट पर 306 रन बना लिए हैं। युवा बल्लेबाज कैमरून ग्रीन 71 जबकि उस्मा न ख्वाजा 133 रनों पर नाबाद हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

कैमरून ग्रीन शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 116 गेंदों का सामना किया और 71 रन पर पहुंच गए हैं। इस दौरान उन्होंने 10 शानदार चौके लगाए। इस चौका तो जबरदस्त था, जिस पर उन्होंने स्ट्रेट ड्राइव की मदद से 4 रन बटोरे। उमेश यादव के खिलाप ग्रीन ने यह चौका लगाया था।

ग्रीन ने लगाया खूबसूरत चौका

दरअसल, उमेश यादव बॉल करने के बाद पिच पर गिर पड़े, जबकि ग्रीन ने शानदार स्ट्रेट ड्राइव लगाया। इस शॉट पर फैंस झूम उठे। सोशल मीडिया पर ग्रीन के इस चौके का वीडियो तेजी से वायरल है, जिसे देख आप भी अपना दिल हार जाएंगे। ग्रीन भारत के खिलाफ बढ़िया खेलते हैं। उन्हें शतक बनाने के लिए 29 रनों की कमी है।

कौन हैं कैमरून ग्रीन

कैमरून ग्रीन ऑस्ट्रेलिया टीम के युवा खिलाड़ी हैं। वह तेजी से उभरकर सामने आए हैं। वह 20 टेस्ट में 37.42 की एवरेज से 898 रन बना चुके हैं। 13 वनडे में ग्रीन के नाम 290 रन हैं। उन्होंने 58 के औसत से रन बनाए हैं। 8 टी20 में ग्रीन 139 रन बना चुके हैं। उनका एवरेज 17.38 का है। ग्रीन ने टेस्ट में 23, वनडे में 11 और टी20 में 5 विकेट हासिल किए हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (C), शुबमैन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, श्रीकर भारत (WK), रवींद्र जडेजा, एक्सर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, उमेश

ऑस्ट्रेलिया (XI प्लेइंग): ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मारनस लेबसचेन, स्टीवन स्मिथ (C), पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (WK), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुहनेमैन

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now