Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

कमजोर सीटों के लिए भाजपा ने बनाई रणनीति

BJP Preparation Loksabha Election 2024

कुमार गौरव,नई दिल्ली: 2024 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) की तैयारियों को बीजेपी ने अब अमली जामा पहनाना शुरू कर दिया है। बीजेपी की सबसे पहली रणनीति कमजोर 160 लोकसभा सीटों की है। इन सीटों पर तमाम एक्सरसाइज लगभग पूरी हो चुकी हैं और अब बारी है पार्टी के सबसे बड़े चेहरे को इन सीटो पर उतर कर,सीट को अपनी झोली में लेने की है । ये सभी देश भर के अलग अलग राज्यों की वो सीटें हैं,जो बीजेपी पिछले चुनावों में कम अंतर से हारी थी या कभी उस सीट पर उसके सांसद थे ।

महामंत्रियों को सौंपी अहम जिम्मेदारी

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इन सीटों को अपनी झोली में लाने के लिए तमाम प्रयास जैसे सांसदों मंत्रियों का प्रवास और क्षेत्र के हिसाब से रणनीति के बाद अब पार्टी ने इसके लिए संगठन कौशल में माहिर अपनी पार्टी के त्रिमूर्ति को इन सीटों की जिम्मेदारी सौंप दी है।

पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय महामंत्रियों की तिकड़ी यानी सुनील बंसल, तरुण चुग और विनोद तांवड़े को इन सीटो की जिम्मेदारी सौंप दी है। इन सीटों के लिए इन तीनों के द्वारा तय किए जाने वाली रणनीति को ही पार्टी मानेगी।

पीएम मोदी 50 से ज्यादा रैलियों को करेंगे संबोधित

सूत्रों के मुताबिक इस तिकड़ी ने 160 सीटों को 4-4 सीट के हिसाब से क्लस्टर बनाया है। खास बात ये है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी जनसभाएं इन क्लस्टर्स में होगी। इस हिसाब से प्रधानमंत्री की लगभग 50 रैली इन क्लस्टर पर होगी ।
इसके अलावा इन सीटों को रणनीति के तहत 2 हिस्सों में अलग से बांटा गया है। इन 160 सीटों को 80-80 के दो हिस्सों में बांटा गया है जिनमें पहली 80 सीटों में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और दूसरी 80 सीटों में गृहमंत्री अमित शाह की रैलियां और जनसभाएं कराई जायेंगी।

बीजेपी की रणनीति है कि इन 160 सीटों पर इन तीनों बड़े नेताओं की रैलियां और जनसभाओं से पार्टी के पक्ष में बड़ा माहौल बनेगा। जिससे इन सीटों पर बीजेपी को फायदा मिल सकता है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now