Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हीली ने मचाया तूफान, महज इतने रन से बन जाता कीर्तिमान, यूपी वॉरियर्स ने आरसीबी को 10 विकेट से रौंदा

WPL 2023 Alyssa Healy

नई दिल्ली: वुमंस प्रीमियर लीग (WPL) का रोमांच चरम पर है। शुक्रवार को आरसीबी और यूपी वॉरियर्स के बीच खेले गए मुकाबले में एक बार फिर आरसीबी को करारी हार का सामना करना पड़ा। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 138 रन बनाए। जवाब में वॉरियर्स की ओपनर और कप्तान एलिसा हीली ने ऐसा तूफान मचाया कि आरसीबी की गेंदबाजों के होश उड़ गए। हीली ने विस्फोटक अंदाज में बैटिंग की।

हीली ने मचा दिया तूफान

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उन्होंने 48 गेंदों में 18 चौके-1 छक्का ठोक 204 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से नाबाद 96 रन कूट डाले। हालांकि वे महज 4 रन से शतक से चूक गईं। यदि वे 4 रन और बना लेतीं तो WPL में शतक बनाने वाली पहली खिलाड़ी बन जातीं। दूसरे छोर पर ओपनर देविका वैद्य ने भी शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 31 गेंदों में 5 चौके ठोक 36 रन बनाए। यूपी वॉरियर्स ने इस मुकाबले में 42 गेंद शेष रहते 10 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की।

आरसीबी की WPL में चौथी हार

आरसीबी की ये WPL में चौथी हार है। कप्तान स्मृति मंधाना की टीम इस हार के बाद पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है तो वहीं यूपी वॉरियर्स 4 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। RCB अब 13 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स, 15 मार्च को यूपी वॉरियर्स, 18 मार्च को गुजरात जायंट्स और 21 मार्च को मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी। देखना होगा कि आरसीबी इन मुकाबलों में किस तरह वापसी करती है। WPL के तहत शनिवार को गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला होगा।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now