Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

शख्स ने किडनी-लीवर बेचने के लिए लगाए पोस्टर

Kidney Liver For Sale

Kidney Liver For Sale: केरल का 50 साल का शख्स अपनी किडनी और लीवर बेचना चाहता है। इसके लिए उसने पोस्टर भी लगाए हैं जिस पर उसने अपना नंबर दिया है। मामला केरल के तिरुवनंतपुरम का है। राजधानी में लगा पोस्टर लोगों का ध्यान खींच रहा है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

किडनी और लीवर बेचने की इच्छा जताने वाला शख्स मानाकौड पुथेन रोड का रहने वाला है। उसकी पहचान संतोष कुमार के रूप में हुई है। संतोष के विज्ञापन (Kidney Liver For Sale) को देखकर कई लोगों ने शुरू में सोचा कि ये सरकार को ट्रोल करने के लिए किसी तरह का मज़ाक है। बाद में पता चला कि संतोष को पैसे की जरूरत है, इसलिए उसने शरीर के महत्वपूर्ण अंग को बेचने की इच्छा जताई है।

आखिर संतोष क्यों बेचना चाहता है अपनी किडनी लीवर?

संतोष के मुताबिक, एक फल की दुकान पर बोरी उठाने के दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया था। उसे इलाज कराना पड़ा और अब उनके पास पैसे नहीं है। उसने मानाकौड जंक्शन के पास अपनी जमीन बेचने की कोशिश की, लेकिन जमीन को लेकर उसके भाई से विवाद हो गया। संतोष के भाई ने मीडियाकर्मियों को बताया कि संपत्ति उनकी मां के नाम पर थी और अब संतोष समेत छह भाई-बहनों के नाम पर है।

संतोष की पत्नी मोहल्ले में बच्चों के लिए ट्यूशन क्लास चलाती थी, लेकिन वह भी कोविड के चलते बंद हो गया जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और खराब हो गई। इन दबावपूर्ण परिस्थितियों में संतोष ने महत्वपूर्ण अंगों को बेचने के लिए एक विज्ञापन देने का फैसला किया क्योंकि उन्हें लगा कि उनके पास कोई अन्य विकल्प नहीं बचा है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now