Prajasatta Side Scroll Menu

ये है रेलवे प्लेटफार्म पर देश का पहला ट्रांस टी स्टॉल

Trans Tea Stall

Trans Tea Stall: असम के गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर ट्रांस टी स्टॉल शुरू हुआ है। चाय की ये दुकान पूरी तरह से ट्रांसजेंडर्स द्वारा चलाई जा रही है। इस तरह की दुकान रेलवे प्लेटफार्म पर खुलने वाली देश की पहली दुकान है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने टी स्टॉल की फोटो शेयर की है।

रेल मंत्री अश्चिनी वैष्णव ने फोटो को एक कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा कि गुवाहाटी रेलवे स्टेशन में रेलवे प्लेटफॉर्म पर भारत का पहला ट्रांस टी स्टॉल।

ट्रांसजेंडर समुदाय को सशक्त बनाने के लिए यह पहल

नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे के प्रवक्ता सब्यसाची डे के अनुसार, एनईएफआर ने ट्रांसजेंडर समुदाय को सशक्त बनाने के लिए यह पहल की है। ट्रांस टी स्टॉल स्थापित करने के लिए ऑल असम ट्रांसजेंडर एसोसिएशन ने भी सहयोग किया। नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे ने अन्य रेलवे स्टेशनों पर भी ऐसे और चाय के स्टॉल खोलने की योजना बनाई है।

इसे भी पढ़ें:  मनीष सिसोदिया पर सीबीआई छापे के बाद अनुराग ठाकुर का आया बयान

प्लेटफॉर्म नंबर एक पर टी स्टॉल

चाय की दुकान स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर मौजूद है और इसका उद्घाटन एनएफ रेलवे के जीएम अंशुल गुप्ता ने किया है। अंशुल गुप्ता ने कहा कि किसी सरकारी संस्था द्वारा की गई यह अपनी तरह की पहली पहल है।

असम ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड की एसोसिएट वाइस चेयरमैन स्वाति बिधान बरुआ ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आने वाले समय में ऐसी सरकारी योजनाओं के तहत और अधिक ट्रांसजेंडर लोगों का पुनर्वास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: 

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now