Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 10+ बार से ज्यादा ये अवॉर्ड जीतने वाले इकलौते क्रिकेटर

Virat Kohli World Record 10 Times Win Player Of The Match Award

Virat Kohli: विराट कोहली (Virat Kohli) ने करीब तीन साल बाद अहमदाबाद टेस्ट (Ahmedabad Test) में शतक लगाया। विराट ने 186 रनों की शानदारा शतकीय पारी खेली थी। इस यादगार पारी के लिए विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी दिया गिया, खास बात यह है कि यह अवॉर्ड मिलते ही विराट कोहली ने एक विश्व रिकॉर्ड बना लिया है।

10 बार प्लेयर ऑफ द मैच जीतने का रिकॉर्ड

Kullu Dussehra 2026 Celebration

विराट कोहली ऐसे अकेले क्रिकेटर हैं, जिन्होंने तीनों फॉर्मेट टेस्ट, वनडे और टी-20 में 10 या उससे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतते ही वह लगातार 10 अवॉर्ड जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में पहली बार ही प्लयेर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता है।

तीनों फॉर्मेट में प्लेयर ऑफ द मैच

  • विराट कोहली टेस्ट में 10 बार प्लेयर ऑफ द मैच बने
  • 38 बार वनडे में विराट ने प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता
  • 15 बार किंग कोहली ने टी-20 में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता है

पाकिस्तान के खिलाफ 6 बार जीता अवॉर्ड

विराट कोहली टेस्ट में 10वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच बने हैं। उन्होंने तीनों फॉर्मेट में 10 से ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है। विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 6 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता है। इसके अलावा विराट वेस्डइंडीज के खिलाफ 13 और श्रीलंका के खिलाफ 7 बार यह खिताब जीतने में कामयाब हुए हैं।

विराट ने खेली 186 रनों की पारी

विराट कोहली वनडे और टी-20 में लगातार रन बना रहे थे, लेकिन टेस्ट में उनका बल्ला खामोश था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले तीनों टेस्ट मैचों में उनका बल्ला नहीं चला था।

विराट ने राहुल द्रविड़ से की बातचीत

विराट ने खुद कोच राहुल द्रविड़ के साथ बातचीत में कहा था कि 40-50 रन बनाने से उनके मन को शांति नहीं मिलती, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 186 रनों की पारी खेलकर अब वह शांत हैं। विराट कोहली की पारी को उनके फैंस ने भी खूब इंजाय किया, क्योंकि लंबे समय बाद उनके बल्ले से टेस्ट में शतक निकला था।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now