Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मुंबई इंडियंस ने गुजरात को धोया, लगातार 5वीं जीत के साथ प्‍लेऑफ में धाकड़ एंट्री

Mumbai Indians Beat Gujarat Giants To Enter Women Premier League Playoffs

WPL 2023: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2023) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने गुजरात जॉइंट्स (Gujarat giants) को हराकर प्लेऑफ में एंट्री कर ली है। मुंबई प्लेऑफ में एंट्री करने वाली पहली टीम बन गई है।

गुजरात को 55 रन से हराया

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मुंबई इंडियंस ने बीती रात गुजरात के साथ खेले गए मुकाबले में गुजरात को 55 रनों से हराकर प्लेऑफ में शानदार एंट्री की है। हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कप्‍तानी वाली मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं जीत है। मुंबई अब तक टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी है।

खास बात यह है कि मुंबई ने इस जीत के साथ प्‍लेऑफ में अपनी जगह पक्‍की कर ली है, जबकि लीग में अभी मुंबई के तीन मैच बाकी है। अगर मुंबई पहले स्‍थान पर रहती है तो वह सीधे ही फाइनल में एंट्री कर लेगी।

मुंबई ने बनाए थे 162 रन

मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 162 रनों का अच्छा स्कोर बनाया था, जिसमें कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 30 गेंदों पर 51 रन जबरदस्त पारी खेली। इसके अलावा यस्तिका भाटिया ने नेट साइवर ब्रंट ने भी अच्छी बल्लेबाजी की थी। लेकिन टीम के बीच-बीच में लगातार विकेट गिरते रहे जिससे गुजरात ने मुंबई को 162 पर रोक दिया।

गुजरात की खराब शुरुआत

स्कोर का पीछा करने उतरी गुजरात की शुरुआत खराब रही और 50 रन के अंदर ही आधी टीम आउट हो गई। जिसके बाद गुजरात के लिए राह आसान नहीं रही और वह निर्धारित 20 ओवर में 112 रन ही बनाई पाई। इस तरह मुंबई ने यह मुकाबला 50 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया।

दोनों टीमों की Playing XI

गुजरात जायंट्स: स्नेह राणा (कप्तान), सोफिया डंकली, हरलीन देओल, सब्बिनेनी मेघना, सुष्मा वर्मा (विकेटकीपर), दयालन हेमलता, तनुजा कंवर, एनाबेल सदरलैंड, मानसी जोशी, एश्ले गार्डनर और किम गार्थ।

मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेली मैथ्यूज, नैटली सीवर ब्रंट, अमीलिया केर, हुमायरा काजी, धरा गुज्जर, इजाबेल वॉन्ग, अमनजोत कौर, जींतिमनी कलिता और साइका इशाक।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now