Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘बहुत दिनों से दिखे नहीं…’, इंग्लैंड के सूपड़ा साफ पर भिड़े वसीम जाफर-माइकल वॉन

BAN Vs ENG Wasim Jaffer Michael Vaughan

नई दिल्ली: वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड को बांग्लादेश में खेली गई तीन मैचों की टी-20 सीरीज में करारी हार का सामना करना पड़ा। सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ होने के बाद इंग्लिश टीम पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। फैंस और पूर्व क्रिकेटर्स ने टीम के परफॉर्मेंस पर सवाल खड़े किए हैं।

बहुत दिनों से दिखे नहीं

Kullu Dussehra 2026 Celebration

हालांकि भारत के पूर्व बल्लेबाज और पंजाब किंग्स के बल्लेबाजी कोच वसीम जाफर ने इंग्लिश टीम की इस हार पर पूर्व कप्तान माइकल वॉन को ट्रोल कर दिया है। जाफर ने ट्विटर पर अपना फोटो डालकर तंज किया- हैलो माइकल वॉन…बहुत दिनों से दिखे नहीं। जाफर का ये ट्वीट वायरल होने के बाद माइकल वॉन ने उन्हें जवाब दे दिया है। वॉन ने इंग्लिश कप्तान जोस बटलर का फोटो ट्वीट किया- जिसमें उन्होंने वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठा रखी है। इस फोटो के साथ वॉन ने लिखा- मॉर्निंग वसीम…

वे अभी भी विश्व चैंपियन हैं

वहीं दूसरी ओर वॉन से ट्विटर पर शैलेंद्र नाम के शख्स ने सवाल किया- वर्ल्ड चैंपियन के बांग्लादेश से 3-0 से हारने पर ट्वीट करें। इस शख्स का जवाब देते हुए वॉन ने कहा- वे अभी भी विश्व चैंपियन हैं। इंग्लैंड अब विश्व कप के लिए चरम पर बहुत अच्छा लग रहा है। यह एक अच्छा गुण है। भारत को इसके लिए प्रयास करना चाहिए। साथ ही इस सूट का भी पालन करना चाहिए।

माइकल वॉन और वसीम जाफर इससे पहले भी अपने विचारों को लेकर कई बार ट्विटर पर भिड़ चुके हैं। इस जीत के साथ बांग्लादेश ने किसी भी प्रारूप में इंग्लैंड पर पहली श्रृंखला जीत हासिल की। खास बात यह है कि ये क्लीन स्वीप थी।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now