Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पाकिस्तान में जन्मा, यूएई से खेला, 33 की उम्र में सामने आया क्रिकेट का नया तूफान- आसिफ खान

UAE Vs NEP Who Is Asif Khan Cricketer

नई दिल्ली: क्रिकेट वो खेल है जिसमें ये अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है कि कब कौनसा टैलेंट सामने आकर बड़ा धमाका कर देगा। गुरुवार को यूनाइटेड स्टेट्स ट्राय नेशंस सीरीज के तहत यूएई और नेपाल के बीच खेले गए वनडे मुकाबले में यूएई के बल्लेबाज आसिफ खान विस्फोटक पारी खेलकर बड़ा कारनामा कर गए। आसिफ महज 41 गेंदों में सेंचुरी ठोक वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक जमाने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए। सातवें नंबर पर उतरे इस बल्लेबाज ने हाहाकार मचाते हुए 42 गेंदों में 4 चौके-11 छक्के ठोक 240.48 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 101 रन जड़े। दिलचस्प बात यह है कि इनमें से 49 रन महज 12 गेंदों में आए। 33 साल के इस बल्लेबाज ने एसोसिएट नेशंस में सबसे तेज और दुनियाभर में चौथी फास्टेट सेंचुरी जमाकर क्रिकेटप्रेमियों को दंग कर दिया है। आइए जानते हैं आखिर कौन है ये बल्लेबाज…

पाकिस्तान के लिए खेल चुके हैं घरेलू क्रिकेट

Kullu Dussehra 2026 Celebration

आसिफ खान का जन्म 15 फरवरी 1990 को पाकिस्तान के लाहौर में हुआ था। वह पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेटर रह चुके हैं। 2007 और 2014 के बीच आसिफ ने पाकिस्तान में घरेलू क्रिकेट खेला, जिसमें लाहौर के लिए 32 फर्स्ट क्लास मैच शामिल रहे। आसिफ 2017 में संयुक्त अरब अमीरात क्रिकेट टीम के लिए चुने जाने के उद्देश्य से यूएई चले गए। उन्होंने इस देश की नागरिकता हासिल की। मार्च 2022 में उन्हें 2022 संयुक्त अरब अमीरात ट्राई-नेशन सीरीज टूर्नामेंट के लिए यूएई की ODI टीम में शामिल कर लिया गया। नेशनल टीम के लिए ये उनका पहला कॉल था।

ओमान के खिलाफ किया वनडे डेब्यू

उन्होंने 5 मार्च 2022 को यूएई के लिए ओमान के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया। आसिफ ने अब तक 15 वनडे में 28.16 के औसत से 338 रन ही बनाए थे, लेकिन गुरुवार को उन्होंने बड़ा धमाका कर इतिहास ही रच दिया। फर्स्ट क्लास के 32 मैचों में 1244, लिस्ट ए के 27 मैचों में 610 और टी-20 के दो मैचों में उनके नाम 44 रन दर्ज हैं। वह पाकिस्तानी फ्रेंचाइजी लाहौर लायंस के लिए भी खेल चुके हैं। लाहौर शालीमार की ओर से उन्होंने करीब 15 साल पहले कायदे आजम ट्रॉफी में फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था। वह पाकिस्तान के लिए अंडर 19 टीम का हिस्सा रह चुके हैं। सबसे तेज चौथा शतक लगाने से पहले उन्होंने नेपाल के खिलाफ 82 और 72 रन की पारी खेली थी।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now