Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हार्दिक पांड्या ने टेस्ट में वापसी पर दिया बड़ा बयान, मैं दूसरे खिलाड़ी की जगह…

Published on: 16 March 2023
Hardik Pandya Statement On His Return To Indian Test Team

IND vs AUS: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच कल से वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। जिसमें पहली बार हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) वनडे टीम की कप्तानी करेंगे। बता दें कि हार्दिक पांड्या टेस्ट टीम में शामिल नहीं थे, लेकिन अब हार्दिक पांड्या ने टेस्ट टीम में वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया है। जानिए हार्दिक ने टेस्ट टीम में वापसी पर क्या कहा।

मैं खुद अपनी जगह बनाऊंगा

टेस्ट टीम में वापसी के सवाल पर हार्दिक पांड्या ने कहा कि ‘मैंने टेस्ट टीम में जगह बनाने के लिए 1 प्रतिशत भी काम नहीं किया है, इसलिए किसी की जगह लेना नैतिक रूप से सही नहीं है, अगर मुझे टेस्ट टीम में जगह चाहिए, तो मैं अपनी जगह बनाऊंगा और जीतूंगा।’

जब तक मुझे नहीं लगता मैं उपलब्ध नहीं

हार्दिक पांड्या ने कहा कि ‘मैं तब तक टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं रहूंगा जब तक मुझे नहीं लगता कि मैंने अपना स्थान अर्जित कर लिया है, जब तक मुझे यह नहीं लगने लगेगा कि मैं टीम में वापसी कर सकता हूं तो तब तक मैं किसी दूसरे की जगह नहीं ले सकता।’ बता दें कि हार्दिक पांड्या टी-20 और वनडे में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को टी-20 सीरीज में हराया था।

हार्दिक पांड्या का टेस्ट करियर

बता दें कि हार्दिक पांड्या ने टीम इंडिया के लिए 11 टेस्ट खेले हैं, जिनमें उन्होंने 31.29 की एवरेज से 532 रन बनाए हैं। जिसमें एक शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं। हार्दिक फिलहाल टीम इंडिया की टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हैं। लेकिन वह वनडे और टी-20 में लगातार खेल रहे हैं। ऐसे में उनकी टेस्ट टीम में वापसी को लेकर सवाल उठते रहते हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now