Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

क्या बारिश बिगाड़ेगी मैच का रोमांच ? यहां देखें मुंबई का लाइव वेदर अपडेट

IND Vs AUS 1st ODI Mumbai Weather Update

IND vs AUS 1st ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में किया जाएगा। मैच से पहले मुंबई के मौसम का हाल जानना बेहद जरूरी है। अगर मैच में बारिश होती है तो फैंस के लिए बुरी खबर होगी। ये मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा और रात तक चलेगा।

मुंबई का लाइव वेदर अपडेट

Kullu Dussehra 2026 Celebration

शुक्रवार को महाराष्ट्र के कई हिस्सों में गरज के साथ हल्की हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। हालांकि मुंबई में मौसम साफ रहने की संभावना है और बारिश का दूर-दूर तक कोई भी आसार नहीं है। हालांकि दिन में मुकाबला शुरू होने की वजह से खिलाड़ियों को गर्मी और उसम झेलनी पड़ेगी। शाम ढलने के बाद हवा थोड़ी ठंडी हो जाएगी। वेदर रिपोर्ट के मुताबिक दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहने की उम्मीद है जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है।

हार्दिक पांड्या कर रहे कप्तानी

इस सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं हालांकि वे पारिवारिक कारणों के चलते पहले मैच में उपलब्ध नहीं रहेंगे। ऐसे में हार्दिक पांड्या वानखेड़े में टीम की कमान संभालने वाले हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से भी उनके रेगुलर कप्तान पैट कमिंस इस सीरीज से बाहर हैं और स्टीव स्मिथ कप्तानी करेंगे।

वनडे सीरीज के लिए दोनों टीम के स्क्वॉड

टीम इंडिया – रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, के एल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, मो. सिराज, उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, जयदेव उनादकट।

ऑस्ट्रेलिया टीम – स्टीव स्मिथ (कप्तान) सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स केरी, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मारनस लाबुशेन, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर, एडम जम्पा

 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now